देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार महाकुंभ को लेकर अद्भुत ऊर्जा से सराबोर है। राज्य के कोने-कोने में धार्मिक अनुष्ठान, विधि-विधान से पूजा पाठ चल रहा है। धर्म और अध्यात्म की शिक्षा के साथ स्वामी वीरेंद्रानन्द जी महाराज जनसेवा के काम में भी जुटे हैं। गुरुवार को देवभूमि लोक संस्कृति समिति द्वारा 2021 के हरिद्वार कुंभ महापर्व पर प्रदेश के सभी देवी-देवताओं की डोलियां, श्री बद्रीनाथ भगवान के पावन ध्वज और हनुमान जी के पवित्र ध्वज का त्रिवेणी ऋषिकेश में ध्वजारोहण किया गया। हिमालयन योगी श्रीश्री 1008 स्वामी वीरेंद्रानन्द जी महाराज (महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) ने अपने हाथों से यह शुभ कार्य संपन्न किया।





Leave a comment