Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ सत्कर्मा मिशन : आपदा प्रभावित लोगों से मिले स्वामी वीरेंद्रानंद, हरसंभव मदद का भरोसा
पिथौरागढ़उत्तराखंड न्यूज़

सत्कर्मा मिशन : आपदा प्रभावित लोगों से मिले स्वामी वीरेंद्रानंद, हरसंभव मदद का भरोसा

धारचूला विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी स्वामी वीरेंद्रानंद जी कोरोना काल में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने रविवार को बरम क्षेत्र का दौरा किया और राहत शिविरों में रह रहे आपदा पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

स्वामी वीरेंद्रानंद की टीम के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी, कुमाऊं कमिश्नर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से आपदाग्रस्त क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर बात की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles