उत्तराखंड की झांकी : शिल्प, श्रम और स्वावलंबन का संगम

उत्तराखंड की झांकी : शिल्प, श्रम और स्वावलंबन का संगम

रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकियों को प्रेस के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सभी राज्यों ने अपनी-अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विशिष्ट पहचान की झलक दिखाई।

इस वर्ष उत्तराखंड की झांकी की थीम ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ रखी गई है। भारत पर्व का आयोजन 26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में किया जाएगा, जहां दर्शक उत्तराखंड की विकास यात्रा और सांस्कृतिक समृद्धि के दर्शन कर सकेंगे।

आत्मनिर्भर भारत के विजन से जुड़ी उत्तराखंड की झांकी

इस वर्ष उत्तराखंड की झांकी की थीम ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ रखी गई है, जो आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप राज्य की सांस्कृतिक, आर्थिक और पारंपरिक आत्मनिर्भरता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाती है।

सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं झांकी के नोडल अधिकारी के. एस. चौहान ने बताया कि झांकी के ट्रैक्टर सेक्शन में उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल और रणसिंघा की आकर्षक तांबे की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। ये प्रतिकृतियां राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शिल्पी कारीगरों की कलात्मक दक्षता का प्रतीक हैं।

तांबे की शिल्पकला का जीवंत चित्रण

झांकी के ट्रेलर सेक्शन के पहले भाग में तांबे के मंजीरे की एक विशाल मूर्ति दर्शाई गई है, जो तांबे की शिल्पकला की सूक्ष्म बारीकियों को उजागर करती है। मध्य भाग में खूबसूरती से निर्मित पारंपरिक तांबे के बर्तन—गागर, सुरही और कुण्डी—प्रदर्शित किए गए हैं, जो उत्तराखंड के पारंपरिक घरेलू जीवन के महत्वपूर्ण अंग रहे हैं।

इस सेक्शन के निचले हिस्से के साइड पैनल पर पारंपरिक वाद्ययंत्र भोंकोर के प्रमुख चित्रण सजाए गए हैं, जो झांकी की सांस्कृतिक कथा को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

शिल्पी समुदाय की मेहनत और विरासत का सम्मान

झांकी के अंतिम सेक्शन में एक तांबे के कारीगर की प्रभावशाली मूर्ति प्रदर्शित की गई है, जिसमें वह हाथ से तांबे के बर्तन बनाते हुए दिखाई देता है। कारीगर के चारों ओर सुसज्जित तांबे के बर्तन पीढ़ियों से चले आ रहे ज्ञान, कौशल और श्रम की गरिमा को दर्शाते हैं।

यह झांकी उत्तराखंड के शिल्पी समुदाय की कारीगरी, सांस्कृतिक योगदान, आर्थिक आत्मनिर्भरता, आजीविका, कौशल और परंपरा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है।

जीवंत परंपरा और आजीविका का सशक्त माध्यम

केएस चौहान ने बताया कि उत्तराखंड की झांकी प्राचीन शिल्पकला के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। स्थानीय कारीगरों द्वारा पारंपरिक तकनीकों से निर्मित तांबे के बर्तन और उपकरण न केवल उत्कृष्ट शिल्प कौशल का उदाहरण हैं, बल्कि राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन में भी इनका विशेष महत्व रहा है।

उन्होंने कहा कि शिल्पी समुदाय के अनेक परिवारों के लिए यह प्राचीन शिल्प केवल सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि आजीविका का एक सशक्त आधार भी है। पीढ़ियों से संचित उत्कृष्ट तकनीकें प्रत्येक कृति को साधारण उपयोगी वस्तु से आगे बढ़ाकर कला के विशिष्ट नमूने में परिवर्तित कर देती हैं, जो उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और रचनात्मक विरासत को प्रतिबिंबित करती हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this