किसानों की आय दोगुनी करने के लिए खेतों तक पहुंचे तकनीक

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए खेतों तक पहुंचे तकनीक

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर का कृषक सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आह्वान, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने की पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि विकास कार्यक्रमों की प्रशंसा

देहरादून में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों और वैज्ञानिकों के साझा प्रयासों से उत्तराखंड को विकसित कृषि के पथ पर आगे ले जाने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनुसंधान से प्राप्त तकनीकों को खेतों तक पहुंचाना आवश्यक है।

कृषक सम्मेलन

  • 1000 से अधिक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए किसान सम्मेलन में शामिल हुए
  • किसानों को वैज्ञानिकों ने कृषि और बागवानी नई तकनीकों की जानकारी दी
  • पंतनगर विवि में विकसित उन्नत गेहूं, धान, जौ और मक्का की किस्में उत्पादकता बढ़ा रही हैं
  • हाल में विकसित जौ की नई किस्म की पर्वतीय क्षेत्रों में 20 फीसदी अधिक उत्पादकता दर्ज
  • ‘वन यूनिवर्सिटी – वन रिसर्च प्रोजेक्ट’ के तहत उत्तराखंड को विशेष फसलों के क्लस्टर से जोड़ रहे

पंतनगर विश्वविद्यालय ने कृषि में नवाचार आधारित तकनीक को बढ़ाया

कृषक सम्मेलन में कृषि मंत्री चौहान ने कहा “उत्तराखंड के पर्वतीय और तराई क्षेत्रों की भू-जलवायु विविधता कृषि वानिकी, औषधीय पौधों, फल उत्पादन और दुग्ध व्यवसाय के लिए अत्यधिक अनुकूल है।” उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के प्रयास जैसे नवाचार आधारित तकनीकों का विकास, कृषि विज्ञान केंद्रों की सक्रियता, कृषि ड्रोन प्रशिक्षण, सटीक कृषि तकनीक और उद्यानिकी उत्पादों का मूल्य संवर्धन राज्य की कृषि को आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बहुत प्रभावी हैं। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित उन्नत गेहूं, धान, जौ और मक्का की किस्में उत्तराखंड के विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों में उत्पादकता बढ़ा रही हैं। हाल ही में विकसित एक नवीन जौ की किस्म ने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में 20 फीसदी अधिक उत्पादकता दिखाई है।

पंतनगर द्वारा स्थापित नौ कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के लिए प्रशिक्षण, प्रदर्शन और तकनीक प्रचार में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। हनी मिशन, मशरूम उत्पादन, सब्जियों की प्रोसेसिंग और एकीकृत खेती मॉडल्स के माध्यम से स्वरोजगार और किसान आय बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। विश्वविद्यालय की साझेदारी में ‘वन यूनिवर्सिटी – वन रिसर्च प्रोजेक्ट’ के तहत उत्तराखंड को विशेष फसलों के क्लस्टर से जोड़ने का कार्य जारी है।

किसानों को दी ये जानकारी

कृषक सम्मेलन में किसानों को जैविक खेती, उन्नत बीज, पोषक कृषि, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, पॉलीहाउस, ड्रिप सिंचाई तकनीक, कृषि यंत्रीकरण और मूल्य संवर्धन एवं विपणन की नवीनतम रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उत्तराखंड में बागवानी विकास के लिए नवाचार

सेब, कीवी, स्ट्रॉबेरी, तेजपत्ता, टिमरू और औषधीय पौधों के क्षेत्र में वैज्ञानिक मार्गदर्शन और पौध वितरण कार्यक्रम
प्लांट टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला में उत्पादित उन्नत गुणवत्ता के पौधे किसानों तक पहुंचाए जा रहे
उद्यानिकी फसल आधारित प्रसंस्करण इकाइयां विकसित की जा रहीं
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी, जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कृषि वैज्ञानिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this