Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी टिहरी से दुखद खबर, ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे की सुरक्षा दीवार मकान पर गिरी, भाई-बहन समेत 3 दबे
टिहरीउत्तराखंड न्यूज़

टिहरी से दुखद खबर, ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे की सुरक्षा दीवार मकान पर गिरी, भाई-बहन समेत 3 दबे

उत्तराखंड के टिहरी जिले से आज सुबह एक दुखद खबर आई। यहां तड़के नरेंद्रनगर कुंजापुरी के पास खेड़ा गाड़ गांव में ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे यानी एनएच 94 की सुरक्षा दीवार मकान के ऊपर आ गिरी। मलबे में भाई-बहन समेत तीन लोग दबे हैं। उन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं। एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन मौके पर है। एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोट आई है।

बताया जा रहा है कि आज तड़के जब सभी सो रहे थे तो खेड़ा गाड़ गांव में करीब 20 मीटर का पुश्ता यानी सुरक्षा दीवार धर्म सिंह के दो मंजिला मकान के ऊपर आ गिरी। धर्म सिंह को हल्की चोट आई है जबकि उनका एक बेटा, बेटी समेत तीन लोग मलबे में दब गए।

पढ़ें- उत्तराखंड में लगातार भूस्खलन, कई जगहों पर मलबे से हाइवे बंद

स्थानीय लोगों ने राजमार्ग के अधिकारियों और काम करने वाले लोगों के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि हादसे का जिम्मेदार कौन होगा। कुछ लोगों ने दीवार में कम गुणवत्ता का सामान इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

उधर, ऋषिकेश गंगोत्री हाइवे नरेंद्रनगर और आगराखाल के बीच चट्टान टूटने से बंद हो गया है। यातायात को डायवर्ट किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles