Home उत्तराखंड न्यूज़ धर्मनगरी हरिद्वार के मुस्लिम समाज ने होली पर जुमे की नमाज का वक्त बदला, साधु संतों ने किया स्वागत
उत्तराखंड न्यूज़अतुल्य उत्तराखंडहरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार के मुस्लिम समाज ने होली पर जुमे की नमाज का वक्त बदला, साधु संतों ने किया स्वागत

हरिद्वार के साधु संतों से वार्तालाप किया गया तो महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत देश में आपसी भाईचारा शुरू से ही बना रहता है। आज यह जो फैसला लिया गया है, यह स्वागत योग्य है।

हरिद्वार। भारत देश की एकता की मिसाल पूरा विश्व देता है। जिस तरह से यहां पर हर समुदाय के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं और त्यौहार मनाते हैं, यह पूरा विश्व जानता है। ऐसा ही कुछ मंजर धर्मनगरी हरिद्वार में देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय ने बड़ा दिल दिखाते हुए होली पर पड़ रहे नमाज के समय को बदलते हुए आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है।
होली और जुमा इस बार एक साथ पड़ रहे हैं। 14 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। इसी दिन रमजान पर जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। इसी को लेकर हरिद्वार पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को हरिद्वार क्षेत्र के ज्वालापुर में पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में जिम्मेदार लोगों के साथ मस्जिदों के उलेमा मौजूद रहे। जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आरिफ कासमी ने मस्जिद कमेटी और समस्त मुस्लिम समाज की तरफ से जुम्मे की नमाज का समय बदलते हुए सभी मस्जिदों में ढाई बजे नमाज पढ़ने का ऐलान किया है।

जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आरिफ कासमी ने बताया कि- हमारे इलाके की अमनो अमान बड़ी कीमती चीज है। उसी चीज को बरकरार रखने के लिए इस प्रोग्राम में हर तरह के लोग आए हैं। यहां हिंदू भी काफी तादाद में हैं और मुसलमान भी काफी तादाद में मौजूद हैं। हमारा यह इलाका बहुत कीमती इलाका है। यहां आज तक कभी भी हिंदू मुस्लिम के बीच कोई विवादित मसला नहीं हुआ है। जब भी कोई मसला हुआ है तो उसको आपस में बैठकर सुलझा लिया जाता है। इसीलिए आने वाला जो जुमा है, उसके बारे में भी हमारे जिम्मेदारों ने यही तय किया है कि सभी की राय से उसे दिन जुमे की नामज हमारे शहर की मस्जिदों में ढाई बजे होगी।

जब इस विषय पर हरिद्वार के साधु संतों से वार्तालाप किया गया तो महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत देश में आपसी भाईचारा शुरू से ही बना रहता है। आज यह जो फैसला लिया गया है, यह स्वागत योग्य है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...