Home अतुल्य उत्तराखंड Just दिखावा Glamour  नहीं, On Ground शुरू हो चुके हैं, Jt Bullet Ride  निरीक्षण दौरान निर्णित काम
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनपर्यटन

Just दिखावा Glamour  नहीं, On Ground शुरू हो चुके हैं, Jt Bullet Ride  निरीक्षण दौरान निर्णित काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को सिद्वी तक ले जाने में जुटा जिला प्रशासन, मानसून सीजन में शहर का एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक अब नहीं होगा जलमग्न

राजधानी देहरादून में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी सविन बंसल हर स्तर के कार्यों को धरातल पर उतार रहे है और मुख्यमंत्री के संकल्प को सिद्वी तक ले जाने का काम कर रहे है। जिलाधिकारी के प्रयासों से जहां देहरादून के पौराणिक धरोहरों की तस्वीर संवरने लगी है वही सुगम और सुरक्षित सड़क सुविधा के लिए अभिनव पहल शुरू की गई है। शहर में नव निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्याे के लिए जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट से 10 करोड़ की धनराशि का प्राविधान किया है।

मानसून सीजन में शहर का एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा। सीएम की प्ररेणा से  जिलाधिकारी के प्रयासों से आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी से नया ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही इसके रखरखाव का प्रावधान भी किया है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।

जिलाधिकारी की पहल पर राजधानी देहरादून को सुंदर और पौराणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से संवारने के लिए अभिनव कार्य किए जा रहे है। इसमें देहरादून स्थित साई मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौन्दर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। जिसके अंतर्गत राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाती हुई कलाओं के माध्यम से चौराहे सजाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित कराया जा रहा है, ताकि देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिल सके।

राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के लिए भी जिलाधिकारी प्रतिबद्व है। देहरादून के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए टेंडर इत्यादि सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले माह से ट्रैफिक लाइट लगवाने का काम भी शुरू किया जाएगा। वही जिलाधिकारी के प्रयासों से शहर में 05 वर्षों में प्रथम बार प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे भी इंटीग्रेट करवाए जा चुके है। जिससे सड़को पर सुरक्षित यातायात की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी सविन बंसल जनमानस की समस्या को अपनी पीड़ा समझ कर लगातार जनसेवा में जुटे है और सिर्फ दिखावा और कहते नहीं, बल्कि पूरे मनोयोग से जन समस्याओं का समाधान करते है। जिलाधिकारी के अथक प्रयासों से ही देहरादून में आज कई योजनाएं धरातल पर उतर रही है और समस्याओं का तत्परता और समय से समाधान होने से आम जनता को राहत मिल रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...