Home उत्तराखंड न्यूज़ मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, दो भाईयों को मार थी गोली
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, दो भाईयों को मार थी गोली

जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। वहीं दो बदमाश मौके से भाग कर गन्ने के खेत में घुस गए।

पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर फरार दोनों बदमाशों को भी तमंचे के साथ गन्ने के खेत से धर दबोचा। वहीं गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। तीनों आरोपियों ने हाल ही में दो भाइयों को लंढोरा कस्बे में गोली मारी थी। जिनमें से एक भाई की मौत हो गई थी, पुलिस उसी समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी।

बीती 28 फरवरी की देर शाम मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा कस्बे में कार सवार युवकों ने दो भाइयों ताजिम और इकराम पर गोली चला दी थी। गोली लगने के दौरान इकराम की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई ताजिम गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने मृतक के जीजा की तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने मामले का जल्द खुलासा करने के लिए मंगलौर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।

गठित की गई टीम ने बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं बीती देर रात मंगलौर कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार तीन संदिग्ध पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे. जब पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

वहीं जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया, जबकि दो बदमाश मौके से भाग कर गन्ने के खेत में घुस गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए कांबिंग अभियान चलाकर घेराबंदी करते हुए फरार दोनों बदमाशों को तमंचे के साथ गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अंकुश उर्फ रांझा निवासी मुण्डलाना मंगलौर, अभिषेक उर्फ रोबिन निवासी पिपलेडा थाना खतौली मुजफ्फरनगर, हाल ग्राम मुण्डलाना मंगलौर बताया। वहीं घायल बदमाश की पहचान सनी उर्फ प्रशान्त निवासी मुण्डलाना मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों बदमाशों के कब्जे से एक मोटर साइकिल, 3 देशी तमंचे, जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...