Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली में फिर भारी बारिश और बफबारी की चेतावनी
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

चमोली में फिर भारी बारिश और बफबारी की चेतावनी

3 मार्च से पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम बदलने बारिश, बर्फबारी और कई जगहों पर बर्फीला तूफान आने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। जिसको देखते हुए चमोली जनपद के सभी हिल स्टेशनों को खाली करा लिया गया है। हालांकि प्रशासन के फैसले से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। लेकिन मौसम के अर्लट से प्रशासन सतर्क है।

औली, नीति घाटी, कुंवारी पास सभी इलाकों को खाली कर दिया गया है। सैलानियों को 1 मार्च से लगातार वापस भेजा जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के चमोली जनपद में बर्फबारी व बारिश के अलर्ट की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी चमोली ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किये हैं व जनता को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए प्रशासन ने औली में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मौसम सामान्य होने पर ही पर्यटकों को औली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। हाल ही में भारी बर्फबारी और एवलॉन्च की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बताया गया कि मौसम के सामान्य होने पर पर्यटकों की आवाजाही सुचारू कर दी जायेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles