Home उत्तराखंड न्यूज़ चम्बा में भूस्खलन होने से एक बच्चे सहित तीन लोग जिंदा दफन
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

चम्बा में भूस्खलन होने से एक बच्चे सहित तीन लोग जिंदा दफन

चम्बा में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया जब यहां के टैक्सी स्टैंड के पास भूस्खलन होने से एक बच्चे समेत तीन लोग जिंदा दफन हो गये। हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य जारी किया गया।

आज दोपहर समय लगभग 12.50 बजे चम्बा थाने के समीप टैक्सी स्टैंड के ऊपर भारी भूस्खलन की सूचना प्राप्त हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, राजस्व, पुलिस, फायर, 108, एम्बुलेंस, जेसीबी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्र द्वारा भी तत्काल घाटनस्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया तथा मौके पर खड़े होकर मलवा हटाने, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की कार्यवाही करवाई गई। लैंड स्लाइड होने से टैक्सी स्टैंड में भारी मलवा को 6 जेसीबी तथा 6 डंपर, 01 पोकलैंड के माध्यम से हटाया जा रहा है।

 

भूस्खलन से भारी मलवा आने तथा जगह काम होने के कारण काफी दिक्कत आई। मलबे में दबे ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी पत्नी सुमन सिंह उम्र लगभग 30, एक बच्चा पुत्र सुमन सिंह उम्र लगभग 4 माह तथा सरस्वती देवी बहन सुमन सिंह उम्र लगभग 32 और प्रकाश उम्र 32 साल की डेड बॉडी को निकालकर पंचनामे के लिए जिला अस्पताल बोराडी ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में स्लाइड वाले क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा तत्काल विद्युत लाइन बंद की गई। राजस्व विभाग द्वारा स्लाइड वाले स्थान के पास के 6 घरों को सुरक्षा के दृष्टिगत खाली कराया गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम को घरों से खाली कराए गए लोगों के लिए रहने हेतु अस्थाई व्यवस्था करने, डीएसओ को प्रभावितों हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने दूरभाष के माध्यम से डीएम से घटना की जानकारी लेते हुए आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत देने, आस पास के घरों को नोटिस देकर खाली करवाने तथा लोगों की अस्थाई व्यवस्था करने के साथ ही भोजन पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पूरा मलवा हटने तक मौके पर रहकर खोजबीन जारी रखने के निर्देश दिए गए। मलवा हटाने की कार्यवाही तथा खोजबीन अभियान अभी जारी है।

इस अवसर पर डीएम, एसएसपी, सीडीओ, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, सीएमओ मनु जैन, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, एसीएमओ एलडी सेमवाल, ईई लोनिवि चंबा डीएस खाती, डीएसओ अरुण वर्मा, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी, डीडीएमओ बृजेश भट्ट, जनप्रतिनिधि अतर सिंह, खेम सिंह चौहान सहित मौके पर हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...