Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रक्षाबंधन का त्योहार आते ही डाकघरों में दिख रही है भारी भीड़
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

रक्षाबंधन का त्योहार आते ही डाकघरों में दिख रही है भारी भीड़

जैसे जैसे रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है वैसे ही डाकघरों में महिलाओं और पुरूषों की लम्बी कतार देखने को मिल रही है। सभी लोग अपने परिजनों को राखी भेजने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये।

रक्षाबंधन का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही महिलाओं और पुरूषों की भीड़ डाकघरों में देखने को मिल रही है सुबह के वक्त से ही बहने अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए पहुंच रही है।

ऐसे में डाक विभाग ने रक्षाबंधन को देखते हुए घंटाघर स्थित जीपीओ में चार स्पेशल काउंटर खोले हैं जिसमे तीन काउंटर शाम सात बजे तक और चौथा काउंटर रात बारह बजे तक खुला रहेगा।

बता दें कि जैसे-जैसे रक्षाबंधन का त्योहार पास आ रहा है जीपीओ में भी राखी पोस्ट करने वालों की भीड़ बढ़ रही है यहां हर रोज 1,000 से ज्यादा लोग राखी पोस्ट करने पहुंच रहे हैं इसे देखते हुए डाक विभाग ने चार स्पेशल काउंटर खोल दिए हैं।

सीनियर पोस्ट मास्टर टी.एस. गुसाई ने बताया कि सामान्य दिनों में काउंटर साढे पांच बजे तक खुलते थे लेकिन त्योहार को देखते हुए अब स्पेशल काउंटर बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राखी पोस्ट करने वालों के लिए रक्षाबंधन तक काउंटर रविवार के दिन भी खुले रहेंगे इस दिन राखी के लिए लिफाफे और टिकट काउंटर पर ही उपलब्ध रहेंगे।

टी.एस. गुसाई ने कहा पहले ज्यादातर लोग राखी साधारण डाक से भेजते थे मगर अब स्पीड पोस्ट से भेजना पसंद कर रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...