Home ताज़ा ख़बर महाशिवरात्रि स्नान पर एम्स और बीएचयू के एक्सपर्ट्स सहित तीन हजार मेडिकलकर्मी रहे तैनात
ताज़ा ख़बरपर्यटनसरोकार

महाशिवरात्रि स्नान पर एम्स और बीएचयू के एक्सपर्ट्स सहित तीन हजार मेडिकलकर्मी रहे तैनात

महाशिवरात्रि के महास्नान पर श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए एम्स और बीएचयू के एक्सपर्ट तैनात रहे। इसी के साथ एयर-रिवर एंबुलेंस समेत तीन हजार मेडिकल फोर्स भी बड़ी तादात में आ रहे श्रद्धालुओं की देखभाल में लगी रही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुम्भ क्षेत्र के साथ ही शहर और मंडल के सभी अस्पताल हाई अलर्ट मोड में रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल, थल और नभ से निगरानी की गई। जिसके तहत 133 एंबुलेंस लगाई गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। इसमें 125 एंबुलेंस के अलावा सात रिवर एंबुलेंस और एक एयर एंबुलेंस विशेष रूप से तैनात रहीं।

माइनर से लेकर मेजर सर्जरी तक के हाईटेक इंतजाम

महाकुम्भ में मेले के हर सेक्टर में माइनर ऑपरेशन से लेकर मेजर सर्जरी तक के हाईटेक इंतजाम रहे। श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए महाकुम्भ नगर के 500 बेड, एसआरएन में 200 यूनिट का ब्लड बैंक और 250 बेड पहले से ही रिजर्व रख लिए गए थे। साथ ही एसआरएन और टीबी सप्रू चिकित्सालय में मेडिकल टीम 24 घंटे तैयार रही। इसके अलावा आयुष के 150 मेडिकल फोर्स में 30 एक्सपर्ट डॉक्टर भी तैनात रहे।

अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था

महाशिवरात्रि को लेकर महाकुम्भ क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टर में अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की गई थी। महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि योगी सरकार की आपातकालीन सेवाएं विशेष रूप से एंबुलेंस सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान 2000 से अधिक मेडिकल स्टाफ महाकुम्भ क्षेत्र में तैनात रहे।

आईसीयू से लेकर बर्न यूनिट तक रहे हाई अलर्ट

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में 40 बेड का ट्रॉमा सेंटर, 50 बेड का सर्जिकल आईसीयू, 50 बेड का मेडिसिन वार्ड, 50 बेड का पीएमएसएसवाई वार्ड और 40 बेड की बर्न यूनिट को रिजर्व रखा गया। इसके अलावा, 10 बेड का कार्डियोलॉजी वार्ड और 10 बेड का आईसीयू भी श्रद्धालुओं के लिए रिजर्व रखे गए। प्रधानाचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा के नेतृत्व में उप-प्रधानाचार्य डॉ. मोहित जैन और प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना विशेष रूप से श्रद्धालुओं की जरूरतों के मद्देनजर मॉनिटरिंग करते रहे। 30 वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगी, जबकि 180 रेजिडेंट डॉक्टर और 500 से अधिक नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ लगातार सेवाएं देते रहे।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की 24 घंटे तैनाती

आयुष विभाग की 150 मेडिकल फोर्स के साथ 30 विशेषज्ञ डॉक्टर भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तैनात रहे। डॉ. गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम 24 घंटे अलर्ट मोड में रही।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक होगा सुरक्षित और सुगम, डीएम अपूर्वा पांडे ने किया 26 किमी पैदल मार्ग का निरीक्षण

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों...

कैंची धाम में दर्शन के लिए लागू होगी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था, रोजाना 25 हजार श्रद्धालुओं की सीमा का प्रस्ताव

उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़,...

मसूरी में अक्षय कुमार और राशि खन्ना की फिल्म की शूटिंग, एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

उत्तराखंड की पहाड़ियों की रानी मसूरी में गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय...

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 20.13 लाख के पार, यात्रा में अभी एक माह शेष

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या...