सीमांत नीति घाटी बनेगी एडवेंचर टूरिज्म का नया हब, 4,384 मीटर पर अल्ट्रा रन

सीमांत नीति घाटी बनेगी एडवेंचर टूरिज्म का नया हब, 4,384 मीटर पर अल्ट्रा रन

हिमालय की ऊंचाइयों पर जब सैकड़ों धावक बर्फीली चोटियों और गहरी घाटियों के बीच दौड़ेंगे, तब यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं होगी- यह सीमांत भारत के आत्मविश्वास, प्रकृति के वैभव और उत्तराखंड की असीम संभावनाओं का जीवंत उत्सव होगा।

हिमालय की दुर्गम वादियों में बसी सीमांत नीती घाटी अब साहस, रोमांच और पर्यटन की नई उड़ान भरने जा रही है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में पहली बार 31 मई से 2 जून 2026 तक ‘बियोंड द कैन्यन’ थीम पर नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सहयोग से आयोजित यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता उत्तराखंड को विश्वस्तरीय एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीमावर्ती क्षेत्र विकास के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ग्रामीण स्वरोजगार नीति को नई ऊर्जा देने वाला माना जा रहा है।

4,384 मीटर की ऊंचाई पर साहस की सबसे कठिन परीक्षा

नीती घाटी अपनी बर्फ से ढकी चोटियों, विशाल ग्लेशियरों, ग्रैंड कैन्यन जैसी गहरी खाइयों, हरे-भरे बुग्यालों और पारंपरिक सीमांत गांवों के लिए विश्वभर में विशिष्ट पहचान रखती है। इस आयोजन का सर्वोच्च बिंदु रिमखिम (4,384 मीटर) होगा, जहां से 75 किलोमीटर की अल्ट्रा रन शुरू होगी।

रूट रिमखिम से प्रारंभ होकर सुमना, ग्रैंड कैन्यन स्ट्रेच और मलारी होते हुए ऐतिहासिक नीती गांव (Niti Village) तक पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त 42 किलोमीटर की मैराथन स्पर्धा नीती घाटी के लूप रूट पर आयोजित की जाएगी।

3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर होने वाली इस प्रतियोगिता में कम ऑक्सीजन, तीखी ठंडी हवाएं और दुर्गम भूभाग धावकों के साहस और सहनशक्ति की कठोर परीक्षा लेंगे। यह आयोजन विश्व की छठी और भारत की चौथी सबसे ऊंचाई पर आयोजित अल्ट्रा रन के रूप में दर्ज होगा।

देशभर से उमड़ा उत्साह, 912 धावकों ने कराया पंजीकरण

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के लिए अब तक उत्तराखंड सहित देश के 27 राज्यों के 912 धावकों ने पंजीकरण कराया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस आयोजन को आकर्षण मिल रहा है और Kenya के दो धावकों ने भी भागीदारी सुनिश्चित की है।

प्रतिभागियों के लिए मेडिकल फिटनेस अनिवार्य की गई है। आयोजन के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सा दल, ऑक्सीजन सपोर्ट, हेलीकॉप्टर इमरजेंसी सेवा और सहायता केंद्र चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे, ताकि कठिन हिमालयी परिस्थितियों में भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पर्यटन और स्वरोजगार को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 नवंबर 2025 को इस आयोजन की घोषणा की थी। इसके बाद से नीती घाटी में पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

नवंबर 2025 तक क्षेत्र में पंजीकृत होमस्टे के कमरों की संख्या मात्र 35 थी, जो अब बढ़कर 265 हो चुकी है। इनकी कुल बेड क्षमता 630 तक पहुंच गई है। स्थानीय लोग अपने पारंपरिक पत्थर-लकड़ी के घरों को होमस्टे में बदल रहे हैं। साथ ही गाइडिंग, परिवहन, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं।

विश्व पर्यटन मानचित्र पर चमकेगी नीती घाटी

पर्यटन सचिव धीरज सिंह गरब्याल ने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म की नई पहचान दिलाने का बड़ा कदम है। स्थानीय लोगों का मानना है कि नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से सीमांत गांवों की संस्कृति, प्रकृति और आतिथ्य को वैश्विक मंच मिलेगा। इससे जहां युवाओं को गांव में ही रोजगार मिलेगा, वहीं देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए नीती घाटी रोमांच का नया स्वर्ग बनकर उभरेगी।

सीमांत भारत से उठेगी साहस की नई पुकार

हिमालय की ऊंचाइयों पर जब सैकड़ों धावक बर्फीली चोटियों और गहरी घाटियों के बीच दौड़ेंगे, तब यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं होगी- यह सीमांत भारत के आत्मविश्वास, प्रकृति के वैभव और उत्तराखंड की असीम संभावनाओं का जीवंत उत्सव होगा।

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026 उत्तराखंड के लिए केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत विकास, ग्रामीण समृद्धि और वैश्विक पर्यटन की नई इबारत है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this