Sunday , 6 September 2026
Home देश-विदेश 41 साल बाद भारत को ओलंपिक हॉकी में मेडल, पुरुष टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता
देश-विदेश

41 साल बाद भारत को ओलंपिक हॉकी में मेडल, पुरुष टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल से ओलंपिक पदक का सूखा कांस्य पदक जीतकर खत्म कर दिया है। जर्मनी को 5-4 से हराकर भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता।

भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारतीय टीम ने इतिहास रचा। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह (17वें मिनट और 34वें मिनट) ने दो जबकि हार्दिक सिंह (27वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (29वें मिनट) और रुपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया। आठ बार की ओलिंपिक चैंपियन और दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय टीम एक समय 1-3 से पिछड़ रही थी लेकिन दबाव से उबरकर आठ मिनट में चार गोल दागकर जीत दर्ज करने में सफल रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक पदक जीतने पर हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ऐतिहासिक, यह दिन हर भारतीय की यादों में हमेशा रहेगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। इस उपलब्धि से उन्होंने पूरे देश का ध्यान  खींचा है। खासकर युवाओं का। भारत को हॉकी टीम पर गर्व है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, बधाई हो #टीमइंडिया  …प्रत्येक भारतीय के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है कि हमारी पुरुष हॉकी टीम ने #Tokyo2020 में कांस्य पदक जीता है। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles