Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर पुलवामा शहीदों की याद में देहरादून में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
ताज़ा ख़बरदेहरादून

पुलवामा शहीदों की याद में देहरादून में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

इन वीर योद्वाओं की याद में 14 फरवरी को देहरादून में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें पुलवामा में शहीद हुए 40 शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के सेवारत और सेवानिवृत कर्मियों ने हिस्सा लिया।

एसएस कोठियाल, आईजी (सेवानिवृत्त) बीएसएफ के अनुरोध पर सीआरपीएफ के सेक्टर हेडक्वाटर में आईजी भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में यह श्रद्धांजलि सभा की गई। जिसमें सेना और अद्धसैनिक बलों के सेवारत और सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर पुलवामा के शहीद स्वर्गीय एएसआई (जीडी) मोहन लाल पीपीएमजी की पत्नी श्रीमती सरिता मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित थीं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...