Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पटवारी परीक्षा के लिए UKPSC ने जारी किया अपडेट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पटवारी परीक्षा के लिए UKPSC ने जारी किया अपडेट

शासन के पत्र संख्या 15 / … (4) / 2023-02 (23) / 2022 दिनांक 19 जनवरी, 2023 के आलोक में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा- 2022 हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या – A-1 / E-5 / DR / RSI / 2022-23 दिनांक 14 अक्टूबर, 2022 के सापेक्ष आवेदित परीक्षार्थियों को प्रश्नगत भर्ती परीक्षा पुनः कराये जाने की दशा में अभ्यर्थियों से पुनः आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा तथा उक्त परीक्षा में पुनः सम्मिलित होने हेतु प्रवेश पत्र के आधार पर परिवहन विभाग द्वारा उत्तराखंड राज्य की बसों में उन्हें निःशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान की जायेगी।

शासन के उपयुक्त पत्र के क्रम में आयोग स्तर से भी सचिव परिवहन विभाग, उत्तराखंड शासन तथा प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड परिवहन निगम को  12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली प्रश्नगत परीक्षा में प्रवेश पत्र के आधार पर परिवहन विभाग की बसों में निःशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

8 जनवरी 2023 को आयोग द्वारा आयोजित राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 2022 संबंधित समस्त जिलाधिकारियों / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक के प्रभावी मार्गदर्शन में सकुशल सम्पन्न करायी गयी थी। प्रश्नगत परीक्षा पुनः 12 फरवरी, 2023 को आयोजित कराये जाने के निर्णय के क्रम में संबंधित समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों / पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा के सकुशल सम्पादन हेतु समुचित व्यवस्था करने के लिए पुनः अनुरोध किया जा चुका है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...