Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर पद्म पुरस्कार 2023 – 106 लोगों को मिला पद्म पुरस्कार, लेकिन उत्तराखंड से एक भी नाम नहीं
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

पद्म पुरस्कार 2023 – 106 लोगों को मिला पद्म पुरस्कार, लेकिन उत्तराखंड से एक भी नाम नहीं

केंद्र सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों पाने वाले नामों की घोषणा कर दी है। कुल 106 लोगों को यह पद्म पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं। इस सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। लेकिन इस बार उत्तराखंड से एक भी नाम पद्म पुरस्कार की लिस्ट में शामिल नहीं है।

तीन लोगों को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण

इस बार मरणोपरांत तीन लोगों को पद्म विभषण दिया जा रहा है। जिनमें भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, बालकृष्ण दोशी और डॉ दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, तबलावादक जाकिर हुसैन और श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा 9 लोगों को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है जिनमें एस एल भ्रयप्पा, कुमार मंगलम बिरला, दीपक धर, वाणी जयराम, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन सल्यानपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति और कमलेश डी पटेल को सम्मानित किया गया है। 91 व्यक्तित्व को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में अपनी विशिष्टता साबित की और समाज सेवा में अपना योगदान दे रहे है।

पद्म पुरस्कार की सूची में कुल 106 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें से 19 महिलाएं है, दो विदेशी या एनआरआई श्रेणी में हैं और सात लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। जहां सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के किसानों को आर्गेनिक खेती के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है वहीं उत्तराखंड से इस बार एक भी नाम पद्म पुरस्कार की सूची में शामिल नही है। इस बार जिन लोगों को पद्म पुरस्कार दिये गये हैं उनकी सूची इस प्रकार है।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles