Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर गणतंत्र दिवस परेड़ में भारत ने दिखाई अपनी ताकत, नारी शक्ति की दिखी शानदार झलक
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

गणतंत्र दिवस परेड़ में भारत ने दिखाई अपनी ताकत, नारी शक्ति की दिखी शानदार झलक

देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कर्तव्य पथ पर परेड की सलामी ली। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सीडीएस अनिल चौहान, समेत तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्ष मौजूद थे। इसके अलावा भी कई गणमान्य लोग भी परेड़ देखने के लिए पहुंचे थे।

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय सैन्य ताकत को पूरी दुनिया ने देखा। मगर इस बार खास बात यह रही कि मेड इन इंडिया ’अकाश मिसाइल सिस्टम’ का नेतृत्व देश की बेटी लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया। लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा भारतीय सेना की वायु रक्षा रेजिमेंट में एक सैन्य अफसर हैं। इस रेजिमेंट का मकसद ड्रोन और दुश्मन के फाइटर प्लेन को मात देना है।

74वें गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी।

कर्तव्य पथ पर दिखी नारी शक्ति की झलक

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में भारत की नारी शक्ति की शानदार झलक देखने को मिली। इस बार नौसेना और वायुसेना के कई दस्तों की अगुवाई महिला ने की। वहीं, सीआरपीएफ के दस्ते में सभी महिलाएं शामिल थीं। भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक महिला द्रौपदी मुर्मू देश की तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने नौसेना के सलामी दस्ते का नेतृत्व किया।

इस बार परेड में भारतीय सेना के घातक हथियारों, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन देखने को मिला। डेयरडेविल्स ने अपने प्रदर्शन से कर्तव्य पथ में आये लोगों को मंत्रमुग्ध और रोमांच से भर दिया। इस बार बाइक पर डेयरडेविल्स ने गजब के स्टंट दिखाए। वह बाइक पर योग की मुद्राएं करते हुए दिखाई दिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles