Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टनल का शिलान्यास करने जनवरी में उत्तराखंड आयेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

टनल का शिलान्यास करने जनवरी में उत्तराखंड आयेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी

उत्तराखंड के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के लिए लगभग 800 करोड़ की लागत से बनने वाली लगभग 03 किलोमीटर लम्बी सुरंग के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को उत्तराखंड में आने का निमंत्रण दिया साथ ही देहरादून-किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने का भी अनुरोध किया।

जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि मसूरी में बनने जा रही टनल का शिलान्यास वह जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड पहुंचकर टनल का शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि टनल के कार्य को वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टेकओवर कर लिया है, और उसकी डीपीआर भी फाइनल हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में वह स्वयं उत्तराखंड पहुंचकर टनल का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर ली जाए।

इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग के कार्य का परीक्षण किया जाए, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंत्री गणेश जोशी को आश्वस्त करते हुए कहा कि दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए इसमें कार्य किया जाएगा। जिस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...