Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर हिन्दी भारत की आजादी और देश की एकता की प्रतीक
ताज़ा ख़बरसरोकार

हिन्दी भारत की आजादी और देश की एकता की प्रतीक

ये विचार नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने हिन्दी सप्ताह कार्यक्रमों के उद्घाटन के अवसर पर पालिका केंद्र सभागार, नई दिल्ली में व्यक्त किए।
समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और ऋतम डिजिटल नेटवर्क के कंटेंट हेड प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हिन्दी को मुख्य हथियार बनाने की बात हो अथवा संसद में उसे राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठा दिलाने की, इस अभियान में अहिंदी क्षेत्र के योद्धाओं का बड़ा योगदान रहा है।

आज हिन्दी सात समंदर पार वैश्विक भाषा के रूप में और देश के व्यापार, बाजार, खेल, प्रबंधन और तकनीक क्षेत्र में लोकप्रिय भाषा बन चुकी है। आजादी का यह अमृत काल हिन्दी को देश के अंदर आधिकारिक राष्ट्रभाषा और संयुक्त राष्ट्र संघ में आधिकारिक मान्य भाषा बनाने का सुअवसर है।
नगर पालिका के उपनिदेशक देवेन्द्र सिंह ने कहा कि अब सरकारी विभागों में अधिकारी और कर्मचारी हिन्दी को हीन भाव से नहीं स्वाभिमान और देश के सम्मान से जोड़कर देखने लगे हैं।

हिन्दी सप्ताह समारोह की संयोजक और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की हिन्दी अधिकारी अनीता जोशी ने कहा कि परिषद कार्यालय स्तर पर राजभाषा को और समाज स्तर पर राष्ट्रभाषा के लिए प्रतिबद्ध है। कोरोना काल में भी हमने हिन्दी प्रचार प्रसार के अभियान को नहीं रुकने दिया। आज भी परिषद द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में सैकड़ों प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...