Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्यमंत्री धामी ने की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा, गुल्लर डोगी में टनल का भी लिया जायजा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा, गुल्लर डोगी में टनल का भी लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बहुचर्चित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्‍होंने योग नगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्‍होंने रेल विकास निगम के अधिकारियों से योजना के अगले चरणों को लेकर बातचीत की।

जमीनी निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री रेल विकास निगम के बाईपास मार्ग स्थित कार्यालय पहुंचे..जहां मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने रेल परियोजना को लेकर प्रजेंटेशन दिया…। बडोनी ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। अलग-अलग फेस में करीब 14 किलोमीटर से अधिक रेल टनल का निर्माण किया जा चुका है..और परियोजना के सभी पैकेज पर काम जारी है। पैकेज-4 में सबसे लंबी रेल टनल बनाई जानी है, जिसके लिए टीवीएम तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है.. ।

 

इस समीक्षा बैठक के दौरान सीएम धामी ने कहा कि अभी तक बेहतर समन्वय से काम किया जा रहा है। आगे भी इसे बनाए रखने की जरूरत है। राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चार धाम सड़क परियेजना के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियेजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड को बड़ी देन है। वह समय दूर नहीं, जब पहाड़ में रेल का सपना पूरा होगा। इससे राज्य की आर्थिकी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मार्च 2024 तक परियोजना को पूर्ण किए जाने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है। अभी तक परियोजना में अपेक्षा के अनुसार काम हुआ है। ऋषिकेश के बाद परियोजना मुख्यतः अंडरग्राउंड है। भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है। इस रेल लाइन पर 12 स्टेशन और 17 टनल बनाए जा रहे हैं। काम निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर एक साथ काम चल रहा है। एप्रोच रोड पहले ही बनाई जा रही हैं। रेल परियोजना के निर्माण में राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

बडोनी ने बताया कि रेल विकास निगम द्वारा अनेक जनकल्याणकारी काम किए जा रहे हैं। श्रीनगर में 52 बेड का संयुक्त चिकित्सालय बनाया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट भी बनाए गए हैं। रेल परियोजना की बेल्ट को हॉर्टीकल्चर और हनी बेल्ट के रूप  में विकसित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।

 

इसके बाद सीएम धामी ने टिहरी के गुल्लर डोगी जाकर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत बन रही सुरंग का भी जायजा लिया।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles