कोरोना लॉकडाउन: डॉयल करें 1905, सीएम हेल्पलाइन से मिलेगा समाधान

कोरोना लॉकडाउन: डॉयल करें 1905, सीएम हेल्पलाइन से मिलेगा समाधान

सीएम हेल्पलाइन में पोर्टल cmhelpline.uk.gov.in एवं मोबाइल एप Uttarakhand CM Helpline तथा टोल फ्री फोन नंबर 1905 पर डायल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे उपायों के तहत सीएम हेल्पलाइन 1905 को कुछ समय के लिए पूरी तरह कोरोना से संबंधित मामले सुनने के लिए डेडीकेट कर दिया गया है। आईटी पार्क स्थित आईटीडीए भवन के चौथे तल पर बनी सीएम हेल्पलाइन 1905 को अगले आदेशों तक कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए उपयोग में लाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार रविंद्र दत्त ने बताया कि इस हेल्पलाइन को अतिरिक्त आवश्यक संचार उपकरणों से और अधिक प्रभावी बनाया गया है। यहां पर एक साथ 16 लोगों की टीम कोरोना से संबंधित समस्याएं सुन सकते हैं, प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का संज्ञान लेकर इसकी जानकारी त्वरित रूप से संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जा रही है।

सीएम को रोजाना दी जा रही रिपोर्ट

 

सीएम के सलाहकार रवींद्र दत्त ने बताया कि राज्य के 3700 अधिकारी सीएम हेल्पलाइन से जुड़े हुए हैं। हेल्पलाइन पर मिल रही सूचनाओं का संज्ञान लेकर अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं की नियमित रिपोर्टिंग सीएम ऑफिस को भी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

सभी गाइडलाइनों का हो रहा पालन

 

 

यह भी देखें – कोरोना: सीएम त्रिवेंद्र ने सहयोगी मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी बांटी

यह भी देखें – उत्तराखंड में कोरोना अभी पहले स्टेज पर, …लोकल इंफेक्शन के मामले नहीं

आईटीडीए भवन को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है, यहां पर काम कर रही टीम सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन का पालन कर रही है। कर्मचारी द्वारा नियमित रूप से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के उपयोग के साथ ही साथ साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। यहां पर कार्यरत कर्मचारी कोरोनावायरस के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक सेवा की तरह जनहित को ध्यान में रखते हुए पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने आम जनता से इससे संबंधित समस्याओं के समाधान में सीएम हेल्पलाइन 1905 का उपयोग करने की अपेक्षा भी की है।

सीएम हेल्पलाइन में पोर्टल cmhelpline.uk.gov.in एवं मोबाइल एप Uttarakhand CM Helpline तथा टोल फ्री फोन नंबर 1905 पर डायल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this