Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना: सीएम त्रिवेंद्र ने सहयोगी मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी बांटी
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना: सीएम त्रिवेंद्र ने सहयोगी मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी बांटी

uttarakhand government management against corona

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने सहयोगी कैबिनेट एवं राज्यमंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी आवंटित की हैं।

uttarakhand government management against corona

 

यह भी देखें – लॉकडाउन में आरबीआई ने दूर की 3 महीने तक EMI देने की टेंशन

इनमें कबीना मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार जिले का प्रभार सौंपा गया है। वहीं सुबोध उनियाल को टिहरी और उत्तरकाशी, हरक सिंह रावत को पौड़ी, डा. धन सिंह रावत को रुद्रप्रयाग एवं चमोली, अरविंद पांडेय को चंपावत एवं पिथौरागढ़, रेखा आर्य को बागेश्वर, यशपाल आर्य को अल्मोड़ा और नैनीताल तथा मदन कौशिक को देहरादून और ऊधम सिंह नगर का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी देखें – कोरोना से लड़ाई, एक महीने की सैलरी पीएम राहत कोष में देंगे निशंक

ध्यान देने वाली बात यह है कि उत्तराखंड शासन के मुताबिक, राज्य कोरोना के फेज एक में ही है। यहां पाए गए पाजिटिव केस बाहर से आए हुए हैं। स्थानीय संक्रमण नहीं हुआ है। सोशल डिस्टेंसिंग रखने में सफल रहे तो राज्य में कोरोना मामलों को रोकने में अवश्य कामयाब रहेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...