Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून सरकार की तैयारी, उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कोरोना-हॉस्पिटल
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

सरकार की तैयारी, उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कोरोना-हॉस्पिटल

Uttarakhand government corona update

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने हर जिले में एक कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की है, जिससे पीड़ितों को आइसोलेशन में रखने के साथ ही उनका इलाज भी सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने पहले फेज में 70 वेंटिलेटर के लिए सरकारी कंपनी को ऑर्डर भी दे दिया है।

उधर, सरकार और विधायकों की निधि से दी गई धनराशि से जरूरी उपकरणों की खरीद जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने को जरूरी कदम तत्काल उठाने के निर्देश सभी जिलों और स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री लगातार राज्य में कोरोना वायरस से हालात पर समीक्षा कर रहे हैं।

यह भी देखें – कोरोना लॉकडाउन: डॉयल करें 1905, सीएम हेल्पलाइन से मिलेगा समाधान

मुख्य सचिव ने कहा है कि सरकार की तरफ से लगातार दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए हर जिले में एक कोविड अस्पताल तैयार रखा जाएगा और यह जल्द से जल्द करने की कोशिश होगी।

 

यह भी देखें – कोरोना की दहशत से निकलकर जानिए बच्चों के इस अद्भुत रचना संसार को…

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए हर जिले के लिए मंत्रियों को प्रभारी बनाया गया है। इन मंत्रियों की जिम्मेदारी अपने-अपने जिलों में पीड़ितों की मदद के साथ इसकी रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने की होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles