Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दीपावली पर आंगनवाड़ी बहनों को सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

दीपावली पर आंगनवाड़ी बहनों को सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से किया वादा पूरा कर दिया है। दीपावली से पहले एक बड़ा तोहफा देते हुए सीएम धामी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले मानदेय में बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया। नवंबर महीने ये आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगी।

सीएम धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1800 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1500 रुपये तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 1500 रुपये मासिक की मानदेय वृद्धि दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचंद्र सेमवाल ने निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को  उक्तानुसार माह नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत वर्तमान समय में कुल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या-14947 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या 14947 एवं मिनी आंगनबाडी कार्यकत्रियों की संख्या 5120 है। इस प्रकार कुल संख्या 35014 है। इन सभी को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी देखें – देहरादून में कोविड-19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को सीएम धामी ने किया पुरस्कृत

राज्य सरकार द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि के बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों कुल मासिक मानदेय 9300 रुपये, आंगनबाड़ी सहायिका को कुल मासिक मानदेय 5250 रुपये और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कुल मासिक मानदेय 6250 रुपये दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी से मंगलवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आयी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भेंट की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आगनबाड़ी सहायिकाओं को  मासिक मानदेय वृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचंद्र सेमवाल भी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...