देहरादून में कोविड-19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को सीएम धामी ने किया पुरस्कृत

देहरादून में कोविड-19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को सीएम धामी ने किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी से लोगों के जीवन को बचाने के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास किया गया है। आज हमारे पास 11 सरकारी तथा 26 निजी लैब है। पर्याप्त मात्रा में आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही बच्चों के लिए नीकू व पीकू वार्ड तैयार किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परेड़ ग्राउंड में आयोजित कोविड वैक्सीन मेला मेगा लकी ड्रा में देहरादून जिले में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने मेगा लकी ड्रा की प्रथम विजेता सुश्री रीना शुक्ला को होंडा एक्टिवा, द्वितीय विजेता मनीष कोटवाल को टीवी विद साउंड सिस्टम तथा तृतीय विजेता मोहन शर्मा को डबल डोर फ्रिज पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लक्की ड्रा के टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज, ट्रैक सूट, माइक्रोवेव एवं वॉशिंग मशीन कैटेगरी के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

 

सीएम धामी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से हम प्रदेश में कोविड 19 की शत प्रतिशत पहली डोज लगाने में सफल हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 15 दिसम्बर तक शत प्रतिशत दूसरी डोज लगाये जाने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से देश में वैक्सीन तैयार हुई, जिससे देश के 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण किए जाने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि देश में टीकाकरण का अभियान तेजी से निरंतर संचालित हो रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि देश में कुछ लोगों ने वैक्सीनेशन के बारे में लोगों को गुमराह करने का कार्य किया। दूसरी लहर में यह देखा गया कि जिन लोगों ने टीका नहीं लगया उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था, जबकि टीका लगाने वालों को सीमित संक्रमण का सामना करना पड़ा तथा वे उपचार के बाद ठीक हो गए। उन्होंने कहा कि शुरूआत में कोरोना टीका के बारे में लोगों को गुमराह करने वालों ने कई लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का कार्य किया है।

धामी ने प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी का परिणाम है कि हम प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा है हमारे स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों आदि ने भी इसमें अपना सराहनीय सहयोग दिया है। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर की एएनएम श्रीमती पूनम नौटियाल से बात कर उनके प्रयासों को सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी से लोगों के जीवन को बचाने के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास किया गया है। संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए गए। आज हमारे पास 11 सरकारी तथा 26 निजी लैब है। पर्याप्त मात्रा में आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही बच्चों के लिए नीकू व पीकू वार्ड तैयार किए गए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन बचाना हमारा उद्देश्य है। इसके लिए चिकित्सा अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को धनतेरस एवं दीपावली की भी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में आई आपदा के दृष्टिगत उन्होंने दीपावली न मनाने का भी निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, संजय गुप्ता, मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this