Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने ड्रोन से लिया केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों जायजा, बोले – पीएम मोदी का संकल्प जल्द होगा पूरा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी ने ड्रोन से लिया केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों जायजा, बोले – पीएम मोदी का संकल्प जल्द होगा पूरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजक्ट है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि केदारनाथ धाम में पुनर्निमाण कार्यों में और तेजी लाने के लिए मानव संसाधन के साथ पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था भी हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में मास्टर प्लान के अनुरूप केदारनाथ को भव्य बनाया जा रहा है। सीएम धामी ने समयबद्ध, गुणवत्तायुक्त और प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप कार्य पूरा करने के लिए निर्देश।

पीएम के विजन के अनुरूप भव्य केदारपुरी के निर्माण के लिए सीएम धामी लगातार प्रोजेक्ट की मानिटरिंग कर रहे हैं। खराब मौसम के कारण केदारनाथ न जाने पर उन्होंने ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट का निरीक्षण और समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में अवशेष आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल एवं मंदाकिनी नदी पर बन रहे ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन माह में केदारनाथ में कार्य करने के लिए अच्छा समय है, इस दौरान तेजी से कार्य किए जाएंगे।

सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ में चल रहे द्वितीय चरण के जो कार्य मंजूर हो चुके हैं, उनमें भी तेजी लाई जाए। सरस्वती नदी पर घाट एवं आस्था पथ के निर्माण के कार्य जल्द पूर्ण किए जाएं।

इस दौरान बताया गया कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों के तहत प्रथम चरण के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। शंकराचार्य सामधि एवं ब्रिज का कार्य भी जल्द पूर्ण हो जाएगा। द्वितीय चरण के कार्यों में 116 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृत हो चुकी है। 8 कार्यों पर कार्य शुरू हो गया है। द्वितीय चरण में संगम घाट का नव निर्माण, आस्था पथ में रेन शेटलर, वाटर एटीएम, कमांड एण्ड कंट्रोल रूम, हॉस्पिटल बिल्डिंग एवं अन्य कार्य किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी केदारनाथ आपदा के समय से केदार पुरी के पुनर्निर्माण के लिए चिंतित हैं। प्रधानमंत्री स्वयं केदारनाथ यात्रा के अनेक बार साथ-साथ ड्रोन के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं। 2013 में केदारनाथ आपदा के समय मुख्यमंत्री गुजरात रहते हुए उत्तराखंड सरकार प्रस्ताव दिया था कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण में सहयोग करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री बाबा केदार से आध्यात्मिक रूप से जुड़े हैं। स्वयं ध्यान गुफा में बैठकर पीएम मोदी ने बाबा केदार के प्रति अपनी आस्था सार्वजनिक रूप से प्रकट की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु, अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत एवं वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल उपस्थित थे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...