Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का सीएम ने किया निरीक्षण, बोले- लाइफलाइन साबित होगा प्रोजेक्ट
उत्तराखंड न्यूज़

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का सीएम ने किया निरीक्षण, बोले- लाइफलाइन साबित होगा प्रोजेक्ट

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के कार्यों का निरीक्षण करते सीएम रावत।

हिल मेल ब्यूरो

उत्तराखंड के पहाड़ों पर बसे लोग अब रेल कनेक्टिविटी से जुड़ रहे हैं, जिससे विकास का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है। इसी क्रम में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निर्माणाधीन न्यू ऋषिकेश, वीरभद्र रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन से न सिर्फ पहाड़ों में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी बल्कि चार धामों का सीधा संपर्क ऋषिकेश से होगा। पहाड़ों के लिए यह प्रोजेक्ट लाइफ लाइन साबित होगा।

सीएम रावत ने टिहरी के गूलर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का सपना जल्द पूरा होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक है। 2024 तक यह प्रोजेक्ट कर्णप्रयाग तक पूरा हो जाएगा।

निर्माणाधीन वीरभद्र रेलवे स्टेशन का जायजा लेते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री।

आपको बता दें कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग पर दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 125.20 किमी होगी। इसके बीच 16 पुलों और 17 सुरंगों का निर्माण हो रहा है। इस दूरी के बीच कुल 12 रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं। सीएम ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करने के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पढ़ें, सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकार के साथ काम कर रही सेना

उन्होंने आगे कहा कि हर मौसम में खुली रहने वाली रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। इससे चार धाम यात्रा के लिए यहां लोगों की तादाद बढ़ेगी।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...