Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बच्चों के साथ केक काटकर सीएम तीरथ ने मनाया जन्मदिन, पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट, देखिए तस्वीरें
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

बच्चों के साथ केक काटकर सीएम तीरथ ने मनाया जन्मदिन, पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट, देखिए तस्वीरें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चाहने वाले प्रदेश के लोग आज कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए उनका जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी है। पीएम ने लिखा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।’ उत्तराखंड के लोग भी सोशल मीडिया पर अपने चहेते नेता और प्रदेश के मुखिया को बधाई दे रहे हैं।

कई स्कूलों के बच्चों ने भी सीएम रावत से मुलाकात कर उन्हें पुष्प भेंट किए। सीएम ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके कुशल प्रबंधन में प्रदेश प्रगति व समृद्धि के नए आयाम गढ़ेगा। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।

सीएम ने जन्मदिन पर हवन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर सीएम रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

 

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...