Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून PM संग मीटिंग के बाद सीएम रावत ने कोरोना पर बनाई रणनीति, लापरवाही बरती तो होगा सख्त ऐक्शन
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

PM संग मीटिंग के बाद सीएम रावत ने कोरोना पर बनाई रणनीति, लापरवाही बरती तो होगा सख्त ऐक्शन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से देश में कोविड-19 और वैक्सीनेशन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रतिभाग किया।

इस वीडियो कांफ्रेंसिग में पीएम की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम रावत ने प्रदेश में आरटीपीसीआर टेस्टिंग बढाने, संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ट्रेसिंग, माइक्रो कन्टेनमेंट जोन और सर्विलांस पर और अधिक गम्भीरता से काम करने के निर्देश दिए। डेथ रेट को कम करने के लिए क्लिनिकल केयर और ट्रीटमेंट को सर्वोच्च प्राथमिकता से लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोविड-19 पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया था। अब दोबारा बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पहले की तरह ही दृढसंकल्प के साथ काम करना है।

मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्यता से पालन कराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं। जो लोग कोविड गाइडलाइन का पालन न करें, उनपर सख्त कार्रवाई की जाए।

उत्तराखंड में कोरोना की चाल देख बढ़ने लगी घबराहट, हरिद्वार कुंभ के लिए ट्रैफिक प्लान भी देखिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में वैक्सीनेशन का बड़ा अभियान चल रहा है। वैक्सीनेशन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में है। राज्य में इसकी रफ्तार को और बढ़ाना है। केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों में आ रहे लोगों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाना है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, पंकज पाण्डेय, एस ए मुरूगेशन उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...