उत्तराखंड में कोरोना की चाल देख बढ़ने लगी घबराहट, हरिद्वार कुंभ के लिए ट्रैफिक प्लान भी देखिए

उत्तराखंड में कोरोना की चाल देख बढ़ने लगी घबराहट, हरिद्वार कुंभ के लिए ट्रैफिक प्लान भी देखिए

हरिद्वार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कुंभ में स्नान करने आ रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में 8 से 15 अप्रैल तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि इस दौरान अपने गंतव्य जाने के लिए हरिद्वार के बजाय अन्य मार्गों का प्रयोग करें।

उत्तराखंड में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 105498 पहुंच गई है। 8 अप्रैल को प्रदेश में 787 और नए मामले सामने आए। प्रदेश में अब तक जो लोग 100-200 केस आने पर कोरोना को हल्के में ले रहे थे, खतरे की घंटी बज चुकी है। इसी रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़े तो स्थिति दिल्ली, महाराष्ट्र की तरह विकराल रूप धारण कर सकती है। ऐक्टिव केस की संख्या 5 हजार के पार पहुंच गई है।

सरकार ने अपने स्तर पर सख्ती कर दी है। लोगों से गाइडलाइंस का पालन करने का अनुरोध किया जा रहा है। इस बीच, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत को भी कोरोना हो गया है।

प्रदेश के कई जिलों में 12 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि लोग 7 दिन होम क्वारंटीन रहें जिससे अगर उनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं तो फौरन इलाज शुरू हो सके और उनसे किसी अन्य में संक्रमण न फैले।

हरिद्वार कुंभ के दौरान स्नान पर्वों पर आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में 8 से 15 अप्रैल तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया हैं। इस दौरान अपने गंतव्य तक जाने के लिए हरिद्वार के बजाय अन्य मार्गों का प्रयोग करें।

Image

Image

Image

Image

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this