Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून इंडियन आइडल में धूम मचा रहे उत्तराखंड के लाल पवनदीप राजन को कोरोना
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

इंडियन आइडल में धूम मचा रहे उत्तराखंड के लाल पवनदीप राजन को कोरोना

कोरोना की रफ्तार कितनी तेजी से बढ़ रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजनीति, खेल और फिल्म जगत की हस्तियां तेजी से इसकी चपेट में आ रही हैं। इंडियन आइडल 12 में धूम मचा रहे उत्तराखंड के लाल पवनदीप राजन को भी कोरोना हो गया है।

वह होटल में क्वारंटीन हैं और उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही हैं। जैसे ही यह खबर उत्तराखंड पहुंची, उनके गांव और जानने वाले लोग ईश्वर से उनके जल्द ठीक होकर वापसी की प्रार्थना करने लगे। आपको बता दें कि शो के होस्ट आदित्य नारायण समेत कई लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

पवनदीप इंडियन आइडल के टॉप प्रतिभागी हैं और उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उनकी तारीफ हाल में मशहूर अभिनेत्री रेखा ने भी की थी। वह पवनदीप की आवाज को सुनकर स्टेज पर खड़ी होकर झूमने लगी थीं। उन्होंने पवनदीप को गोद लेने की भी बात कह दी। साथ ही कहा था कि वह उत्तराखंड में पवनदीप के गांव आना चाहती हैं।

फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। शो के अंदर से आ रही खबरों की मानें तो कोरोन पॉजिटिव होने के बाद भी पवनदीप की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह होटल के कमरे से ही वीडियो कॉल के जरिए अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। ऐसे में साफ है कि कई हस्तियों के पॉजिटिव होने के बाद भी इंडियन आइडल 12 की शूटिंग या कार्यक्रम बंद नहीं किया जाएगा।

पवनदीप का गाना सुनकर अभिनेत्री रेखा बोलीं, तुम्हारी आवाज खींचती है. मैं उत्तराखंड आना चाहती हूं

फिल्मी हस्तियों की ही बात करें तो दर्जनों फिल्म और टीवी स्टार्स कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, अक्षय कुमार से लेकर कई टीवी स्टार्स रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, कनिका मान को भी कोरोना हो गया है। ‘डांस दीवाने 3’ रियलिटी शो के जज धर्मेश और कई क्रू मेंबर भी पॉजिटिव हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles