Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून बतौर CM पहले दिल्ली दौरे पर तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी और बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से भी मिले
देहरादूनदेश-विदेश

बतौर CM पहले दिल्ली दौरे पर तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी और बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से भी मिले

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत पहली बार दिल्ली आए हैं। यहां वह भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मिले। शुक्रवार शाम 8 बजे सीएम तीरथ ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास 20 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर भेंट की।

 

 

सांसद बलूनी ने उनका स्वागत किया और कहा कि तीरथ जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास अभियान में निरंतर उनके साथ हैं।उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को विकसित, संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री तीरथ के साथ उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और वरिष्ठ नेता बलराज पासी भी मौजूद थे।

 

 

राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी उत्तराखंड के कद्दावर नेताओं में से हैं। पिछले दिनों जब सीएम पद को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं तो उनका नाम भी आगे था। सीएम ने देर रात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

पिछले दिनों अचानक भाजपा ने प्रदेश की कमान त्रिवेंद्र सिंह रावत से वापस लेकर तीरथ सिंह रावत को दे दी। ऐसे में सीएम तीरथ के दिल्ली दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार दिल्ली आने पर सीएम रावत का जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने बाद में तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि इस सम्मान से मैं अभिभूत हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार पूर्णरूप से जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेगी। देवभूमि के प्रति माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपार लगाव है।

सीएम रावत ने देर शाम बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास जाकर मुलाकात की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...