Saturday , 5 September 2026
Home देश-विदेश ‘मन की बात’ कर रहे थे पीएम मोदी, कागज-कलम लेकर नोट करते रहे उत्तराखंड के सीएम तीरथ
देश-विदेशउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

‘मन की बात’ कर रहे थे पीएम मोदी, कागज-कलम लेकर नोट करते रहे उत्तराखंड के सीएम तीरथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मशहूर मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 75वां एपिसोड प्रसारित किया गया। पीएम ने कहा कि इन 75 एपिसोड के दौरान कितने-कितने विषयों से गुजरना हुआ। कभी नदी की बात तो कभी हिमालय की चोटियों की बात तो कभी रेगिस्तान की बात, कभी प्राकृतिक आपदा की बात तो कभी मानव सेवा की अनगिनत कथाओं की अनुभूति, कभी तकनीक का आविष्कार तो कभी किसी अनजान कोने से कुछ नया कर दिखाने वाले किसी के अनुभव की कथा। अब आप देखिए, चाहे स्वच्छता की बात हो चाहे हमारे विरासत को संभालने की चर्चा हो… हम लोगों ने कई वैश्विक मुद्दों पर भी बात की, उनसे प्रेरणा लेने की कोशिश की है। कई बातें आपने मुझे बताई, कई विचार दिए। एक प्रकार से इस विचार यात्रा में आप साथ-साथ चलते रहे। पीएम ने सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

Image

आज पीएम ने कोरोना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ये मार्च का ही महीना था, देश ने पहली बार जनता कर्फ्यू शब्द सुना था। लेकिन इस महान देश की महान प्रजा की महाशक्ति का अनुभव देखिए, जनता कर्फ्यू पूरे विश्व के लिए एक अचरज बन गया था। अनुशासन का ये अभूतपूर्व उदाहरण था, आने वाली पीढ़ियां इस एक बात को लेकर के जरूर गर्व करेंगी।

उसी प्रकार से हमारे कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान, आदर, थाली बजाना, ताली बजाना, दिया जलाना। आपको अंदाजा नहीं है कोरोना योद्धाओं के दिल को कितना छू गया था वो, और, वो ही तो कारण है, जो सालभर, वे बिना थके, बिना रुके, डटे रहे। इन सबके बीच, कोरोना से लड़ाई का मंत्र भी जरूर याद रखिए – ‘दवाई भी – कड़ाई भी’।

Image

प्रधानमंत्री जब ये बातें कह रहे थे उत्तराखंड के सीएम कागज कलम लेकर नोट करते रहे। बाद में उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 75 अंक पूर्ण हो चुके हैं। इससे देश को आगे बढ़ने का हौसला और मार्गदर्शन मिला है। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री जी के बेहतर प्रबंधन से देश में स्थितियां नियंत्रित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि विकास की बात हो या फिर स्वच्छता या विरासत को संजोने की, हर दिशा में उनके प्रेरणादायी संदेशों के सकारात्मक परिणाम आए हैं। कोरोना वॉरियर्स के प्रति जो सम्मान का भाव पीएम मोदी ने मन की बात में रखा है उसके लिए पूरा देश कृतज्ञ है। आपको बता दें कि पिछले दिनों सीएम कोरोना पॉजिटिव आए थे, तब से वह ऑनलाइन ही सारे काम कर रहे हैं।

पीएम ने लोगों को वैक्सीनेशन कराने के प्रति जागरूक किया।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...