उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन, नई दिल्ली में ली अंतिम सांस

उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन, नई दिल्ली में ली अंतिम सांस

उत्तराखंड के राजनीतिक क्षेत्र से दुखद खबर है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया है। एक दिन पहले ही वह कांग्रेस नेताओं की एक अहम बैठक में शामिल होने दिल्ली गई थीं। रविवार दोपहर में यह दुखद समाचार मिलने से पार्टी में शोक व्याप्त हो गया है।

उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए वह दिल्ली गई थीं, वहीं पर हार्ट अटैक हुआ। रविवार को दोपहर में जैसे ही यह खबर आई कांग्रेस पार्टी ही नहीं, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और नेताओं ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहीं, मेरी बड़ी बहन जैसी आदरणीया श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान के श्री चरणों में प्रार्थना करता हूं। स्वo इंदिरा हृदयेश जी से मेरा परिचय दशकों पुराना रहा है। उनसे सदा मुझे बड़ी बहन जैसी आत्मीयता मिली। विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने में वे सदा अग्रणी रहती थीं। मैं इस कठिन समय में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त करता हूं। ॐ शांति

भारतीय जनता पार्टी के भी कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर इंदिरा जी के निधन गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया, ‘अभी-अभी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉक्टर इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुःखद समाचार मिलकर मन अत्यंत दुखी है। इन्दिरा बहन जी ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। बहन जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।’

इंदिरा हृदयेश कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस की एक अहम बैठक में शामिल हुई थीं। आज उत्तराखंड कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में भी उनकी तस्वीर साफ देखी जा सकती है। मीडिया में उनका बयान भी आया था जिसमें इंदिरा हृदयेश ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ सामूहिक नेतृत्व में ही 2022 विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया था कि पूर्ण बहुमत से इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने 15 जून से खटीमा से विकास नगर तक परिवर्तन यात्रा निकालने का भी ऐलान किया था।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this