Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून इस बार की चुनौती थोड़ी अलग है…. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार का पुलिसकर्मियों को संदेश
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

इस बार की चुनौती थोड़ी अलग है…. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार का पुलिसकर्मियों को संदेश

प्रदेश के पुलिस प्रशासन के मुखिया होने के नाते उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार पर जिम्मेदारी भी बड़ी है। कोरोना काल में अग्रिम मोर्चे पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ते हुए उन्होंने एक संदेश दिया है। इसमें उन्होंने कोरोना के खिलाफ जारी जंग में सामने आ रही चुनौतियों का उल्लेख किया है।

डीजीपी ने कहा है- इस बार कोरोना की चुनौती पहली बार से भिन्न है क्योंकि इस बार कोरोना के संक्रमण की दर और मृत्यु दर भी बहुत ज्यादा है। इसलिए हमारी सारी स्वास्थ्य सेवाओं पर जिम्मेदारी बहुत ज्यादा है। ऑक्सीजन की कमी है और ऑक्सीजन बेड्स की कमी है और हॉस्पिटल में भर्ती होने में भी समस्या आ रही है। मृत्युदर ज्यादा होने से लॉ एंड ऑर्डर की समस्या है।

उन्होंने कहा कि आपने सभी ड्यूटियां बहुत अच्छे से की हैं, मैंने आपको जो मूल मंत्र कोरोना फेज-1 में दिया था वही फेज-2 में भी है कि जितनी भी कोरोना से सम्बन्धित गाइड लाइंस हैं उनका सख्ती से पालन कराइए किन्तु इंसानियत कभी मत भूलिये। इंसानियत के नाते जितनी मदद हम मानवता की कर सकते हैं उतनी हम करते रहें इस रोल को भी आप अच्छे तरह निभा रहे हैं फिर चाहे वो कालाबाजारी हो या धोखाधड़ी हो, बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जो पहले फेज में नहीं देखने को मिल रही थी। उसमें भी दवाइयों की ओवर रेटिंग है, इस सब में भी पुलिस की बड़ी भूमिका है और आप सब को इस भूमिका का अच्छे से निर्वहन करना है।

कालाबाजारी रोकने को हिल मेल का सुझाव DGP अशोक कुमार को पसंद आया, बोले- अमल करेंगे

ये इंसानियत के दुश्मन ऐसे हैं जो इतनी बड़ी महामारी में भी जहां प्रतिदिन इतनी बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं ऐसे में भी जो अपना प्रॉफिट सोच रहे और इस तरह के घिनौने काम कर रहे हैं चाहे वो नकली दवाएं बनानी हों या कि ऑक्सीजन वगैरह की कालाबाजारी तो इस सब को रोकने में आपकी बड़ी भूमिका है और हम उस रोल को हमेशा अच्छे से निभाएंगे, ये मैं आपसे उम्मीद करता हूं।

अंत में मैं दोबारा आपसे अनुरोध करूंगा। पहला ये कि आप सावधानी पूरी बनाकर रखें। फेस मास्क अच्छे से पहनें, डबल मास्क पहनें और फेस शील्ड जरूर पहनें। आपके परिवार हैं उनका ख्याल रखें उनके लिए जो वैक्सीनेशन है जल्द से जल्द करवाएं। हमने भी समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है जितना ज्यादा प्राथमिकता पर हो सकता है वैक्सीनेशन कराएं क्योंकि इस दौर में जिन लोगों का डबल वैक्सीनेशन हुआ है उसका बहुत फायदा मिला है और उससे या तो कोरोना हो नहीं रहा है या हो भी रहा है तो बहुत ही माइल्ड हो रहा हैं। इसलिए अपने सभी परिवार के लोगों का वैक्सीनेशन जरूर करवा लीजिए।

रुड़की के प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से 5 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा

उन्होंने कहा है कि पुलिस कर्मचारियों की कोई भी जरूरत होगी आपके परिवारजनों को जरूरत होगी उसके लिए हम खड़े हैं उसके लिए हमने उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन को भी लगा दिया है। आपके लिए हमने हर पुलिसलाइन में ऑक्सीजन सिलेंडर रखवा दिए हैं। हम और भी आगे भी व्यवस्था कर रहे हैं अगर आपका व आपके परिवार जनों का कहीं एडमिशन नहीं हो पा रहा है, तो उसके लिए आप अपने (UPWAA) नोडल अधिकारी या संबंधित एसएसपी से बात कर सकते हैं।

कहीं से भी आपकी प्रॉब्लम सॉल्व नहीं हो रही हो तो आप मुझसे भी बात कर सकते हैं। हमारे चीफ स्टाफ ऑफिसर डीआईजी निलेश भरणे या सीधे मुझसे बात कर सकते हैं। हम हमेशा रात के दो बजे भी आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं और करेंगे। अभी तक भी करते रहें, आगे भी करेंगे तो उसके बारे में निश्चिंत रहिए पर आप खुद का और अपने परिवार की सुरक्षा का ख्याल भी रखें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles