Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरीश रावत की सीट बदली, बेटी अनुपमा का सियासी डेब्यू, रणजीत सल्ट भेजे गए, हरक खाली हाथ
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022देहरादून

हरीश रावत की सीट बदली, बेटी अनुपमा का सियासी डेब्यू, रणजीत सल्ट भेजे गए, हरक खाली हाथ

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस कैंपेन कमेटी के प्रमुख हरीश रावत के लिए रामनगर की सीट चुनौती खड़ी कर सकती है, क्योंकि यहां पार्टी कैडर उनसे ज्यादा रणजीत सिंह रावत के समर्थन में खड़ा दिख रहा था। ऐसे में कोई जोखिम न लेते हुए कांग्रेस ने हरीश रावत की सीट रामनगर से बदलकर लालकुआं कर दी। पहले यहां संध्या डालाकोटी को टिकट दिया गया था। वहीं कालाढूंगी के प्रत्याशी महेंद्र पाल सिंह को हरीश रावत की जगह रामनगर भेज दिया गया है। कालाढूंगी में उनकी जगह महेश शर्मा को मैदान में उतारा गया है। रामनगर सीट के लिए हरीश रावत को खुली चुनौती दे रहे रणजीत रावत को पार्टी ने सल्ट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने चौबट्टाखाल सीट केसर सिंह नेगी को मैदान मे उतार दिया है। इसलिए अब यह लगभग तय हो गया है कि पार्टी हरक सिंह रावत को मैदान में नहीं उतारेगी।

यह भी देखें – अपने वोट का सही इस्तेमाल करें एवं और लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें

दूसरी लिस्ट की सबसे खास बात हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जाना है। हरीश रावत अपनों बच्चों में से किसी एक का डेब्यू इस विधानसभा चुनाव में करना चाहते थे। इसके अलावा पार्टी ने नरेंद्र नगर से ओम गोपाल रावत को मैदान में उतारा है। वह बुधवार को ही पार्टी में शामिल हुए हैं। डोईवाला से युवा नेता मोहित उनियाल को बदलकर गौरव चौधरी को मैदान में उतार दिया गया है। ज्वालापुर रिजर्व सीट से बरखा रानी की जगह अब रवि बहादुर को प्रत्याशी बनाया गया है। रुड़की से यशपाल राणा को टिकट दिया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट –

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...