Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली धूमिल होने लगीं उम्मीदें… आज 12 शव मिले, चमोली आपदा में अब तक 50 लोगों की जान गई
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़

धूमिल होने लगीं उम्मीदें… आज 12 शव मिले, चमोली आपदा में अब तक 50 लोगों की जान गई

उत्तराखंड के चमोली जिले में तपोवन सुरंग में फंसे लोगों को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। सुरंग से आज तड़के से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक कुल 12 शव बरामद किए गए हैं। ऐसे में परिजनों की उम्मीदें धूमिल होती जा रही है। हालांकि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना, आईटीबीपी के जवान लगातार इस उम्मीद के साथ राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं कि लापता लोगों को बचाया जा सके।

आज अब तक कुल 12 शव मिलने के बाद बरामद किए गए शवों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। रविवार दोपहर में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह ने बताया था कि रैणी गांव और तपोवन सुरंग से 5-5 शव मिले। बाद में यह आंकड़ा 12 हो गया।

सुरंग के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी आईटीबीपी के जवान स्निफर डॉग की मदद से रैणी गांव में लापता लोगों को ढूंढ रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles