Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून अभी ढील देने के मूड में नहीं उत्तराखंड सरकार, कोरोना कर्फ्यू और बढ़ा, दुकानों के खुलने का समय भी बदला
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

अभी ढील देने के मूड में नहीं उत्तराखंड सरकार, कोरोना कर्फ्यू और बढ़ा, दुकानों के खुलने का समय भी बदला

उत्तराखंड में कोरोना के मामले भले ही पहले से कम हुए हों, पर खतरा अभी टला नहीं है। अब भी 2 से 3 हजार के आसपास रोज नए मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की तीरथ सरकार कोई ढील देने के मूड में नहीं है। राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू एक जून तक बढ़ा दिया गया है। उधर, मास्क न पहनने वालों या केवल दिखावे के लिए मास्क चेहरे पर लटकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी हो गई है। सरकार, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की पूरी कोशिश है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और जल्द से जल्द केसेज को शून्य पर लाया जाए।

उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान दूध, मछली, फल, सब्जी की दुकानें जैसे जरूरी चीजें सुबह 8 से 11 बजे तक खुलेंगी। इससे पहले दुकाने खुलने का समय सुबह 7 से 10 बजे तक था। सरकार की ओर से बताया गया है कि व्यापारियों की मांग के मद्देनजर काफी विचार-विमर्श करने के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत ने यह फैसला लिया है।

राशन और किराने की दुकानें 28 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। सरकारी प्रवक्ता ने साफ कहा कि कोरोना के आंकड़ों में कमी आने के बाद तब की परिस्थितियों के हिसाब से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

Image

24 मई को शाम 6 बजे आए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना के नए केस मात्र 2071 आए हैं। 95 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या 7051 रही है। इस समय सैंपल पॉजिटिविटी 6.94 प्रतिशत है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...