Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून विदेश से सीधे कोरोना वैक्सीन खरीदने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार, केंद्र से कहा रोज 1 लाख डोज चाहिए
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

विदेश से सीधे कोरोना वैक्सीन खरीदने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार, केंद्र से कहा रोज 1 लाख डोज चाहिए

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार विदेश से सीधे वैक्सीन खरीदने की तैयारी कर रही है। प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सोमवार को कहा कि राज्य को हर रोज कोविड-19 वैक्सीन की एक लाख डोज चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार ने विदेश से सीधे कोविड-19 वैक्सीन खरीदने की अनुमति देने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया है।

मुख्य सचिव ने कहा, ‘हमें रोज एक लाख वैक्सीन डोज चाहिए। हमने केंद्र सरकार को लिखा है कि क्या राज्य सरकार सीधे दूसरे देशों से वैक्सीन आयात कर सकती हैं। इस बीच, हमने एक मोबाइल टेस्टिंग वैन शुरू करने का फैसला किया है। यह गाड़ी सुदूर ग्रामीण इलाकों में जाएगी और मरीजों की पहचान करेगी और उनका कोविड टेस्ट करेगी। इससे ग्रामीण अंचल के लोगों को कोविड टेस्टिंग के लिए शहर जाने की आपाधापी नहीं होगी।’

प्रकाश ने आगे बताया कि राज्य को इस समय 130 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है जबकि ऑक्सीजन बेड के लिए फिलहाल 126 मीट्रिक टन की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल 5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैं। इसके अलावा राज्य में और ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं जिससे ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ जाएगी।

उत्तराखंड में फिर सामने आए कोरोना के 5500 से ज्यादा मामले, 168 की मौत

उत्तराखंड के मुख्य सचिव अमित नेगी ने जानकारी दी है कि राज्य में मार्च 2020 में 673 ऑक्सीजन बेड थे जो अब बढ़कर 5500 हो गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि मार्च 2020 में 216 आईसीयू राज्य में थे, जो अब 1390 हो गए हैं। इसी तरह 116 से बढ़कर वेंटिलेटर 876 हो गए हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर और कन्संट्रेटर्स भी बढ़े हैं। फिलहाल राज्य में 9900 ऑक्सीजन सिलेंडर और 1293 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स हैं।

उत्तराखंड में कोरोना से नहीं सुधरे हालात, 11 मई से पूरे राज्य में कर्फ्यू, 10 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, पूरी गाइडलाइंस

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...