Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ Covid Curfew Uttarakhand : लापरवाह हो रहे लोग, कोरोना कर्फ्यू और बढ़ाएगी उत्तराखंड सरकार, पढ़िए पूरी खबर
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

Covid Curfew Uttarakhand : लापरवाह हो रहे लोग, कोरोना कर्फ्यू और बढ़ाएगी उत्तराखंड सरकार, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड में कोरोना के मामले काफी नियंत्रित हो गए हैं पर लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार लोगों को ज्यादा छूट देने के मूड में नहीं है। सूत्रों ने बताया है कि सरकार कोविड कर्फ्यू को अभी कम से कम एक हफ्ते और बढ़ाने पर विचार कर रही है। दूसरी तरफ पर्यटकों की अनियंत्रित भीड़ और उनके द्वारा कोविड गाइडलाइंस का पालन न करना बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। आज नई एसओपी आ सकती है।

हरिद्वार में गंगा तट पर हुक्का पार्टी, केट काट रहे… आखिर युवाओं को हो क्या गया है? पढ़िए संतों ने क्या कहा

सरकार ने तय किया है कि अब कोविड के हालात और पर्यटकों में कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन कराने के लिए वीकेंड कर्फ्यू या ऐसे दूसरे फैसले लेने का अधिकार जिलाधिकारियों को दिया जाएगा। नई एसओपी में इसको लेकर बदलाव सामने आ सकता है।

24 घंटे बिजली, कांवड़ यात्रा, नौकरियां… पढ़िए दिल्ली में सीएम पुष्कर धामी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

मसूरी, नैनीताल, देहरादून में जिस तरह से भीड़भाड़ हाल के दिनों में बढ़ी है, वैसे में दुकानों को खोलने और बंद करने के समय को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। भीड़भाड़ को कम करने के लिए सरकार ने मसूरी और नैनीताल आने वाले लोगों के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट या 72 घंटे पहले तक की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया। होटलों को उनकी क्षमता के 50 फीसदी लोगों को ठहराने के निर्देश दिए गए हैं।

रास्ते में जाम लगने लगा तो प्रशासन की ओर से बेवजह सड़क पर आए लोगों को लौटाया जाने लगा। अब सरकार कोई भी चूक नहीं होने देना चाहती है।

अब पर्यटक स्थलों पर भीड़ को देखते हुए सरकार जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों के पर्यटक स्थलों पर सीमित संख्या का फैसला लेने का अधिकार दे सकती है। सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल पर पहले की तरह रोक बरकरार रह सकती है। दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों और लोगों के लिए आरटी पीसीआर कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता पहले की तरह रह सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...