Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में आबकारी से ऐसे राजस्व बढ़ाएगी उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड में आबकारी से ऐसे राजस्व बढ़ाएगी उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड सरकार अब आबकारी से अपना राजस्व बढ़ाएगी। वित्त मंत्री की बैठक में हुआ फैसला।

प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा आबकारी विभाग में राजस्व प्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ की गई।

मंत्री ने कहा कि राज्य में राजस्व बढ़ाने की दिशा में आबकारी विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने राजस्व बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि विगत वर्षों का बकाया जल्द ही वसूल किया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा अच्छा राजस्व प्राप्ति का होना चाहिए, इस दिशा में उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ट्रैस एड ट्रैकिंग पर जोर देते हुए कहा कि लिक्कर की बोतलों पर होलोग्राम ट्रैकिंग का कार्य सितम्बर माह के अन्त तक शुरू किया जाए, जिससे आबकारी पर होने वाले कालाबाजारी को प्राथमिकता के आधार पर रोका जा सके। उन्होंने कहा की होलोग्राम ट्रैकिंग व्यवस्था के माध्यम से राजस्व प्राप्ति में वृद्धि होगी तथा कालाबाजारी को रोकने में भी मदद मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष में आबकारी से होने वाले राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य को बढ़ाकर 3600 करोड़ से अधिक किया जाए, इसके लिए उन्होंने बोटलिंग प्लान्ट को बढ़ावा देने तथा आबकारी दरों को कम करने के सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...