Home उत्तराखंड न्यूज़ कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर सुरक्षा कर्मियों ने ली राहत की सांस
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर सुरक्षा कर्मियों ने ली राहत की सांस

इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन और पुलिस ने यहां आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी थी। इस बार लगभग 4 करोड़ कांवड़ यात्रियों ने यात्रा की।

इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन और पुलिस ने यहां आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी थी। इस बार लगभग 4 करोड़ कांवड़ यात्रियों ने यात्रा की।

कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में गंगा आरती करने के पश्चात एडीजी लॉ एंड आर्डर वी. मुरुगेशन ने कांवड़ यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तराखंड पुलिस कर्मी, होमगार्ड व पीआरडी जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और रात्रिभोज आयोजित किया।

यह कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू हुई और 26 जुलाई को समाप्त हो गई। 13 दिनों तक चली कांवड़ यात्रा के दौरान तीन करोड़ 80 लाख 70 हजार कांवड़ियों ने गंगाजल उठाया। यात्रा के अंतिम दिन डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी।

धार्मिक नगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। इसको देखते हुए यहां पर किसी अप्रिय घटना होने की कोई खबर नहीं आई। कांवड़ यात्रियों के लिए जल प्रहरी और कमांडो भी तैनात किये गये थे इन जल प्रहरियों ने कई कांवड़ यात्रियों की जान भी बचाई।

इस साल कांवड़ यात्रियों पर मुख्यमंत्री के आदेश पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। कावंड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा करने का यह क्रम बैरागी कैम्प, शंकराचार्य चौक, हरि की पैड़ी तथा अपर रोड़ तक संचालित किया गया। पुष्प वर्षा के समय का यह अलौकिक दृश्य देखने लायक था। कांवड़िये अपने ऊपर पुष्प वर्षा होते देख भाव विभोर हो रहे थे तथा सरकार द्वारा किये जा रहे स्वागत व अभिनन्दन व्यवस्थाओं की हृदय से प्रशंसा करते दिखाई दिये। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के समय बम-बम भोले की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।

कुछ दिन पहले कांवड़ यात्रा का जायजा लेने के लिए डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने यमकेश्वर तहसील के अन्तर्गत नीलकंठ मार्ग पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया था, उन्होंने कांवड़ियों के साथ 12 किलोमीटर पैदल यात्रा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पैदल निरीक्षण के दौरान कांवडियों से बातचीत की उनका हालचाल जाना तथा ढ़ाबों से ली जा रही सामग्री की गुणवत्ता व दरों की जानकारी ली, इस दौरान कांवडियों ने बताया कि प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए मार्गों पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था की है साथ ही ढाबा संचालक भी तय दर पर ही सामान दे रहे है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...