चार साल में क्या किया, 18 मार्च को जनता को खुद बताएंगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह

चार साल में क्या किया, 18 मार्च को जनता को खुद बताएंगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह

सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर 18 मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विधायकों की अध्यक्षता में होगा समिति का गठन।

18 मार्च को चार साल पूरे करने जा रही त्रिवेंद्र सिंह सरकार अपना रिपोर्ट कॉर्ड जनता के सामने रखेगी। सीएम त्रिवेंद्र खुद जनता को बताएंगे कि चार साल में सरकार ने क्या काम किया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम ‘विकास के चार साल : बातें कम काम ज्यादा’ के तहत आयोजित होगा।
सीएम त्रिवेंद्र की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बड़ी बैठक की गई। इसमें सभी मंत्रीगण विधायक, शासन के उच्चाधिकारी, संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 18 मार्च को राज्य सरकार के चार साल पूर्ण होने के अवसर पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लच्छीवाला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित किया जाएगा। इसके लिए विधायकों की अध्यक्षता में समिति का गठन होगा। दायित्वधारी कार्यक्रम आयोजन समिति के उपाध्यक्ष होंगे। इस अवसर पर विधानसभावार विकास पुस्तिकाओं का भी प्रकाशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों में जानकारी 28 फरवरी तक महानिदेशक सूचना को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम हेतु स्थल का निर्धारण तथा आयोजन समिति गठित कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा का निर्धारण कर लिया जाए। मुख्यमंत्री द्वारा डोईवाला क्षेत्र से लगभग दोपहर साढ़े 12 बजे सजीव प्रसारण से समस्त विधानसभा क्षेत्रों को संबोधित किया जाएगा। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में LED/DISH आदि की व्यवस्था सूचना विभाग के माध्यम से की जाएगी और इसके अनुश्रवण के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में NIC तथा अन्य तकनीकी स्टॉफ की तैनाती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक कार्यक्रम स्थल में परंपरागत वाद्य यंत्रों की रैली निकाली जाने तथा कार्यक्रम में लगभग 100 वाद्ययंत्रों को बजाने वाले कलाकारों को शामिल किए जाने के निर्देश दिए। इस पर होने वाले व्यय हेतु धनराशि सूचना विभाग द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के समन्वय के लिए प्रत्येक जनपद के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से भी एक समन्वयक नामित किया जाएगा।

यह भी देखें – पहाड़ की महिलाओं के लिए त्रिवेंद्र कैबिनेट ने घस्यारी कल्याण योजना को मंजूरी दी, इन फैसलों पर भी मुहर

कार्यक्रम में जन-सामान्य की जानकारी के लिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री भी सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों व सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों का कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व हो। इसके साथ ही जिन लोगों/स्वयं सहायता समूह ने कोई विशिष्ट कार्य किया हो, उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का पूर्व में व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

सचिव सूचना दिलीप जावलकर ने ‘बातें कम काम ज्यादा’ कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सूचना विभाग के स्तर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के साथ ही विधानसभावार प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कार्यक्रम 18 मार्च, 2021 को राज्य के समस्त 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक ही समय पर आयोजित किया जाएगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपादित कराने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष संबंधित क्षेत्र के विधायक होंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु आयोजन समिति गठित की जाएगी, जिसमें उपजिलाधिकारी को सदस्य सचिव नामित किया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, विशेष सचिव मुख्यमंत्री पराग मधुकर धकाते, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट, महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य लोग जुड़े थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this