पहाड़ की महिलाओं के लिए त्रिवेंद्र कैबिनेट ने घस्यारी कल्याण योजना को मंजूरी दी, इन फैसलों पर भी मुहर

पहाड़ की महिलाओं के लिए त्रिवेंद्र कैबिनेट ने घस्यारी कल्याण योजना को मंजूरी दी, इन फैसलों पर भी मुहर

पहाड़ की महिलाओं की जिंदगी को आसान बनाने के लिए त्रिवेंद्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है। उनकी मुश्किलों को कम करने के लिए आज कैबिनेट ने एक अहम योजना को स्वीकृति दी है। पढ़िए त्रिवेंद्र कैबिनेट के सभी फैसले….

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट ने महिलाओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। घस्यारी कल्याण योजना समेत सात अहम प्रस्तावों को त्रिवेंद्र कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। घस्यारी कल्याण योजना की घोषणा कुछ दिन पहले ही की गई थी। सीएम रावत अक्सर कहते रहे हैं कि पहाड़ की महिलाओं  को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसलिए उनके जीवन को आसान बनाने के लिए यह योजना लाई गई है। इसके अलावा कैबिनेट ने वन भूमि में निजीकरण और पुलिस में प्रमोशन को लेकर अहम फैसले किए हैं।

महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा

राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से घस्यारी कल्याण योजना शुरू करने की जा रही है। इसके तहत सस्ते गल्ले की तरह प्रदेश में 7771 केंद्रों के माध्यम से गांवों तक पशुओं के लिए सस्ता चारा मुहैया कराया जाएगा। इसके तहत पशुचारे के उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। इस समय करीब आठ हजार मीट्रिक टन का उत्पादन हो रहा है। इसे बढ़ाकर 50 हजार मीट्रिक टन किया जाना है। इसके लिए प्लांट स्थापित किए जाएंगे। पशुचारे पर प्रदेश सरकार अपनी तरफ से अनुदान भी देगी। आपको बता दें कि अभी पशु चारे पर प्रति किलोग्राम करीब 15 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सरकार की योजना है कि पहाड़ों में यह चारा करीब 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से लोगों को मिले। यह सीधे तौर पर महिलाओं को राहत देगा क्योंकि महिलाओं को घास के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

पढ़िए- ऐपण कला को यूं प्रमोट कर रहे CM रावत

सभी फैसलों के बारे में जानिए

  • संस्कृत कॉलेजों को लेकर अहम खबर है। कैबिनेट ने संस्कृत कॉलेजों में 57 पदों को 155 पदों में समायोजन को मंजूरी दे दी है।
  • पहाड़ी महिलाओं के लिए घसियारी कल्याण योजना को स्वीकृति दी गई है।
  • इसके अलावा वन भूमि के निजीकरण में लीज रेंट को लेकर संशोधन किया गया है।
  • उत्तराखंड पुलिस को लेकर भी फैसला है, इसके तहत दूरसंचार सेवा नियमावली पास हो गए हैं और प्रमोशन के लिए 10 साल होंगे।
  • कृषि मंडी में अब अध्यक्ष एक बार ही नॉमिनेट किया जा सकेगा।
  • राज्य कृषि उपज व पशुधन विपणन प्रोत्साहन 2020 की धारा 87 में परिवर्तन किया गया है।
  • कोविड-19 के लिए 600 बेड का अस्पताल, जिसमें 50 आईसीयू बेड का प्रस्ताव।
2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this