Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कुमाऊं में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की दिशा में बढ़ा काम, गौचर, उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़ में हवाई सेवा का खाका तैयार
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कुमाऊं में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की दिशा में बढ़ा काम, गौचर, उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़ में हवाई सेवा का खाका तैयार

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी एवं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड की हवाई सेवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि आगामी 1 सितंबर से पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पर नियमित उड़ान संचालित की जाएगी। एक 20 सीटर विमान की नियमित सेवा उक्त तिथि से प्रारंभ हो जाएगी साथ ही चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी और गौचर चमोली हवाई पट्टियों पर हवाई सेवाओं के लिए मंत्रालय होमवर्क करेगा।

 

सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन आधारित प्रदेश है, चार धाम दर्शन हेतु विश्व भर के श्रद्धालु यहां आते हैं, इसलिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जहां यात्रियों, श्रद्धालुओं को सुविधा होगी वही राज्य की आर्थिकी और पर्यटन बढ़ेगा। सांसद बलूनी ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई अड्डे निर्माण हेतु मंत्रालय गंभीर है इससे कुमाऊं क्षेत्र के पर्यटन में चार चांद लगेंगे।

 

सांसद बलूनी ने कहा कि मंत्री जी ने बहुत सकारात्मक तरीके से उत्तराखंड की हवाई सेवाओं के विषय पर सहयोगात्मक रूप दिखाया और कहा कि प्रत्येक 10-15 दिन में वे सांसद बलूनी के साथ उत्तराखंड की हवाई सेवाओं पर चर्चा करेंगे बाकी तेजी से उत्तराखंड के विषयों पर काम आगे बढ़ सके।

सांसद बलूनी ने कहा कि पंतनगर हवाई अड्डे को भी बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने का अनुरोध माननीय मंत्री जी से किया गया है। आने वाले समय में पंतनगर हवाई अड्डा जॉली ग्रांट देहरादून की तरह नियमित सेवा प्रदाता हवाई अड्डा बनेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...