Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून इस्तीफे के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर मुद्दे पर रखी बात, बोले- कोई भूमिका नहीं मांगी, जो जिम्मेदारी दी उसे निभाया
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

इस्तीफे के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर मुद्दे पर रखी बात, बोले- कोई भूमिका नहीं मांगी, जो जिम्मेदारी दी उसे निभाया

त्रिवेंद्र सिंह रावत अब उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। मंगलवार को उन्होंने अपना 4 साल पूरा होने से एक हफ्ते पहले ही इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि सामूहिक रूप से पार्टी ने तय किया है कि उन्हें अब किसी और को यह मौका देना चाहिए। बाद में उन्होंने विशेष साक्षात्कार में अपने मन की बात कही।

उत्तराखंड के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक चैनल से बातचीत में खुलकर विचार रखे। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, पद तो आते जाते हैं। हम विचारधारा से जुड़े लोग हैं, आगे कार्यकर्ता के तौर पर काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि विधायक मंडल दल नए नेता का चुनाव करेगा। नए नेता को लगभग एक साल का समय मिलेगा। मुझे चार साल का समय मिला। मुझे भरोसा है कि जो नया नेता है वह मुझसे बेहतर काम करेगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस्तीफे से बीजेपी को नुकसान होगा? उन्होंने कहा कि पार्टी तब सीएम बदलती है जब पार्टी को लगता है इसका फायदा होगा इसलिए मुझे बदला गया। केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में विधानमंडल दल तय करेगा कि कौन नेता बनेगा।

स्वच्छता सर्वेक्षण में ऋषिकेश ने लगाई छलांग, नगर निगम खुले में शौच मुक्त घोषित

क्या लगता है नया नेता कौन होगा? त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दल की बैठक में नए नेता का चुनाव होगा। बीजेपी में सभी फैसले सामूहिक होते हैं। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी का जो आदेश होगा, हम सब उसे मानेंगे।

छलका दर्द- मुझमें ही कमी होगी

क्या मुख्यमंत्री निवास में कोई वास्तु दोष है? इस सवाल पर सीएम त्रिवेंद्र ने मायूसी भरे लहजे में कहा कि इस राज्य का जो पहला शपथ ग्रहण हुआ था, वह गलत नक्षत्र में हुआ। जिसकी वजह से यहां अस्थिरता रहती है। छोटे राज्य होने की वजह से ऐसा होता है। ऐसे में भवन का दोष नहीं है, मुझमें ही कोई कमी रही होगी।

भविष्य में भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने अपने लिए कभी कोई भूमिका नहीं मांगी। पार्टी ने जो भी ज़िम्मेदारी दी, मैंने उसे निभाया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...