Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में भाजपा ने फिर चौंकाया, तीरथ सिंह रावत होंगे नए मुख्यमंत्री
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में भाजपा ने फिर चौंकाया, तीरथ सिंह रावत होंगे नए मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है। तीरथ सिंह रावत प्रदेश के नए सीएम होंगे। आज शाम 4 बजे ही राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। तीरथ सिंह रावत अभी पौड़ी से सांसद हैं। भाजपा विधानमंडल की आज हुई बैठक में नए सीएम के नाम पर मुहर लग गई। तीरथ सिंह रावत 2013 से 2015 तक उत्तराखंड में बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी भी रहे हैं। एबीवीपी उत्तराखंड के संगठन मंत्री रहे हैं।

आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधानमंडल का नेता जिन्हें चुना गया है, वह पार्टी के वरिष्ठ नेता है। मैं उनके साथ संगठन मंत्री रहा। मेरे साथ वह प्रचारक रहे। बीजेपी ने एक बार फिर कार्यकर्ता को मौका दिया है।

आपको बता दें कि अगले साल प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले बीजेपी ने सीएम का चेहरा बदलकर बड़ा दांव खेला है। ऐसे में नए सीएम के सामने बड़ी चुनौतियां होंगी।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे तीरथ सिंह रावत 2012 से 2017 तक बीजेपी के विधायक रहे हैं। 2000 में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री बने थे। 2013 में उत्तराखंड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति में अहम भूमिका निभाई। छात्र जीवन से ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। संघ से पुराना नाता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...