Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून मौतें और पॉजिटिविटी रेट में गिरावट, टेस्ट बढ़ा…. उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण पर आई ताजा रिपोर्ट
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

मौतें और पॉजिटिविटी रेट में गिरावट, टेस्ट बढ़ा…. उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण पर आई ताजा रिपोर्ट

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3050 नए मामले सामने आए हैं। कुल 6173 लोग ठीक हो गए हैं और एक्टिव केस की संख्या 54735 है। सैंपल पॉजिटिविटी 6.94 प्रतिशत है। मौतों का आंकड़ा भी घटा है और आज यह 53 रहा है। हाल के दिनों में प्रदेश में कोरोना के केस घटे हैं। 23 मई को आए नतीजों से कई सकारात्मक संकेत भी मिल रहे हैं।

Image

1. सबसे कम मौतें
18 बैकलॉग डेथ को शामिल करते हुए मौतों का आंकड़ा 71 रहा है, जो इस महीने 2 मई को भी था। तब पॉजिटिविटीरेट 21 प्रतिशत था। उस दिन 5600 से ज्यादा नए केस आए थे।

2. पॉजिटिविटी रेट में गिरावट
5 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट होने का मतलब हालात खराब होने का रहता है। इसके बाद राज्य, केंद्र और स्थानीय प्रशासन भी कंटेनमेंट जोन बनाने, पाबंदियां बढ़ाने जैसे उपाय कर संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिशों में जुट जाता है। 23 मई को पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से भी कम रहा है।

3. टेस्ट की संख्या ज्यादा
विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण थामने के उपायों में अधिक से अधिक टेस्ट होना काफी मायने रखता है। 23 मई को 41112 टेस्ट हुए हैं, जो मई के महीने में तीसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले 5 मई को 45602 और 21 मई को 42436 टेस्ट हुए थे।

Image

मास्क पहनने में लापरवाही की तो…

अक्सर देखा जाता है कि लोग तमाम हिदायतों के बाद भी पुलिस से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लटकाए दिखते हैं। कोई कान में फंसा लेता है तो कोई ठुड्डी पर रखे रहता है। अब उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इस पर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मास्क ठीक से न पहनने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। डीजीपी ने पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी व्यक्ति ने सही तरीके से मास्क नहीं पहना है और मास्क नाक और मुंह के नीचे या गले में लटका रखा है, तो उस पर मास्क न पहनने के बराबर ही जुर्माना किया जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...