Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, सीएम रावत ने 30 टॉप अफसरों की जिम्मेदारी बदली
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, सीएम रावत ने 30 टॉप अफसरों की जिम्मेदारी बदली

सीएम तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में बड़ा फेरबदल किया है। सचिवालय में तैनात 22 आईएएस अधिकारियों, 4 पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों समेत कुल 30 अधिकारियों के पदभार बदले गए हैं। नए सीएम के पदभार संभालने के साथ ही नौकरशाही में बदलाव दिखने लगे थे। माना जा रहा था कि एक साथ बड़े पैमाने पर अधिकारियों के दायित्व बदले जा सकते हैं।

एक दो अधिकारियों की नियुक्ति और पदभार में बदलाव हुए। कुछ समय बाद ही सीएम रावत कोरोना पॉजिटिव हो गए और ऐसे में प्रक्रिया टल गई। अब सीएम आइसोलेशन से बाहर आए तो फौरन तबादले किए गए।

यहां जानिए किस अधिकारी को क्या नया दायित्व दिया गया है-

1- अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सैनिक कल्याण हटाकर आयुक्त समाज कल्याण का दायित्व दिया गया है।
2- प्रमुख सचिव आर के सुधांशु से खनन हटाकर ग्रामीण निर्माण एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा का प्रभार दिया गया है।
3- प्रमुख सचिव एलएल फैनई को प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण का पदभार दिया गया है।
4- सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का पदभार हटाकर खनन दिया गया है।
5- शैलेश बगोली से सचिव परिवहन का पदभार वापस ले लिया गया है।
6- प्रभारी सचिव बृजेश कुमार संत से ग्रामीण अभियंत्रण वापस लेकर निदेशक खनन का दायित्व दिया गया।
7- सचिव एसए मुरुगेशन से आयुक्त उद्योग और प्रबंध निदेशक सिडकुल का पदभार वापस लेकर सिंचाई एवं लघु सिंचाई की जिम्मेदारी दी गई।
8- सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
9- सचिव डी सेंथिल पांडियन को सचिव कौशल विकास एवं सेवा योजन दिया गया है।
10- सचिव नितेश कुमार झा से सिंचाई व लघु सिंचाई की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

 

पवनदीप का गाना सुनकर अभिनेत्री रेखा बोलीं, तुम्हारी आवाज खींचती है. मैं उत्तराखंड आना चाहती हूं

इसके अलावा प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार यादव, प्रभारी सचिव वी षणमुगम, प्रभारी सचिव विनय शंकर पांडेय, प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय, प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर सिचव सविन बंसल, अपर सचिव रणवीर सिंह, अपर सचिव इकबाल अहमद, अपर सचिव सोनिका, अपर सचिव आशीष कुमार चौहान, अपर सचिव वंदना सिंह, पीसीएस मेहरबान सिंह बिष्ट, पीसीएस उदयराज सिंह, पीसीएस झरना कमठान, अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत और मदन मोहन सेमवाल के पदभार बदले गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...